Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़cellecor launched new jio powered qled tv series with 32 to 55 inch screen size
32 से 55 इंच तक के नए QLED Smart TV लाया देसी ब्रांड, फ्री मिलेंगे 400 से ज्यादा टीवी चैनल्स

32 से 55 इंच तक के नए QLED Smart TV लाया देसी ब्रांड, फ्री मिलेंगे 400 से ज्यादा टीवी चैनल्स

संक्षेप:

नया Smart TV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके काम की खबर है। आज भारतीय बाजार में देसी ब्रांड Cellecor ने JioTele OS पर चलने वाली अपनी नई QLED स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च की है। यह रेंज तीन स्क्रीन साइज - 55-इंच (4K अल्ट्रा एचडी), 43-इंच (फुल एचडी), और 32-इंच (एचडी) में उपलब्ध है।

Dec 04, 2025 01:31 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नया Smart TV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके काम की खबर है। आज भारतीय बाजार में देसी ब्रांड Cellecor ने JioTele OS पर चलने वाली अपनी नई QLED स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च की है। यह रेंज तीन स्क्रीन साइज - 55-इंच (4K अल्ट्रा एचडी), 43-इंच (फुल एचडी), और 32-इंच (एचडी) में उपलब्ध है। नई लाइनअप में अल्ट्रा-स्लिम, एजलेस डिजाइन है और यह जियो इकोसिस्टम से जुड़ा हुआ है। सेलेकॉर की अपनी क्वांटम ल्यूसेंट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस, ये टीवी बेहतर ब्राइटनेस, ज्यादा रिच कलर डेप्थ और बेहतर कंट्रास्ट देते हैं, जो कंटेंट देखने का एक बेहतरीन एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

टीवी के खास फीचर्स

टीवी चमकीले कलर्स और बेहतर ब्राइटनेस के लिए क्वांटम ल्यूसेंट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, जियोहॉटस्टार, जियोसावन, जियोगेम्स, हेलोजियो जैसे टॉप एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म और जियोस्टोर के जरिए सभी टॉप OTT ऐप को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। टीवी में स्मूद परफॉर्मेंस के लिए 2GB रैम और 8GB तक स्टोरेज है। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए कई एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट, दमदार साउंड आउटपुट के लिए डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट, कुछ मॉडल्स पर वॉयस-इनेबल्ड ब्लूटूथ स्मार्ट रिमोट कंट्रोल भी है।

कंपनी का कहना है कि JioTele OS से चलने वाली नई Cellecor QLED स्मार्ट टीवी सीरीज को आसान नेविगेशन और रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया। यह ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्ट AI-पावर्ड एंटरटेनमेंट, 400 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल और बहुत स्मूद 4K प्लेबैक देता है।

कीमत और उपलब्धता

सेलेकॉर जियो स्मार्ट टीवी सीरीज इस महीने से बड़े रिटेल आउटलेट, लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ब्रांड के बड़े ऑफलाइन डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर उपलब्ध होगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;