आ गई रिसाइकल प्लास्टिक से बनी धांसू Watch, धूप से होती है चार्ज; इतनी है कीमत

Apr 25, 2024 12:13 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान 
share

वियरेबल कंपनी Casio ने ग्लोबल मार्केट में रिसाइकल्ड मैटीरियल की मदद से तैयार की गई वॉच लॉन्च की है। इस G-5600BG-1 वॉच को रिलाइकल्ड रेजिन की मदद से तैयार किया गया है और इसके सीमित यूनिट्स ही मार्केट में उपलब्ध होंगे।

आ गई रिसाइकल प्लास्टिक से बनी धांसू Watch, धूप से होती है चार्ज; इतनी है कीमत

वियरेबल ब्रैंड Casio की ओर से रिसाइकल्ड मैटीरियल के जरिए तैयार की गई खास लिमिटेड एडिशन वॉच पेश की गई है। नई ‘Back to G-SHOCK’ G-5600BG-1 वॉच को बैंड ने Earth Day के मौके पर लॉन्च किया है और बीते दिनों 12 अप्रैल को कंपनी ने अपनी एनिवर्सरी भी मनाई है। इस वॉच के सीमित यूनिट्स ही मार्केट में उतारे जाएंगे और चुनिंदा ग्राहक ही इन्हें खरीद पाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

G-5600BG-1 वॉच को रिलाइकल्ड रेजिन की मदद से तैयार किया गया है और यह G-Shock की ओर से पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचाने और प्रभावित करने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। कंपनी ने बताया है कि इस वॉच में पिछले Casia प्रोडक्शंस से बचे और रिसाइकल हुए रेजिन का इस्तेमाल किया गया है।

मिला बेहद अनोखा क्लासिक लुक

नई वॉच में भी ब्रैंड की स्टैंडर्ड ड्यूरेबिलिटी बरकरार है और यह क्लासिक मजबूत बिल्ड के साथ आती है। इसके अलावा वॉच में रिलाइकल किया गया मैटीरियल इसे बेहद खास कलरफुल पैटर्न देता है। इस तरह हर वॉच यूनिट एकदूसरे से अलग दिखता है। इस स्मार्टवॉच को आसानी से एडवेंचर पार्टनर बनाया जा सकता है।

G-5600BG-1

खास सोलर चार्जिंग का सपोर्ट भी

G-5600BG-1 वॉच में Tough Solar टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसकी मदद से यह किसी भी लाइट-सोर्स के जरिए चार्ज हो जाती है। इसके अलावा यह शॉक रेसिस्टेंट है और 200 मीटर की गहराई तक पानी में भी इसके खराब होने का डर नहीं। वॉच में अलार्म, टाइमर और पूरी तरह ऑटोमैटिक कैलेंडर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। कंपनी इसे इको-फ्रेंडली पैकेजिंग में दे रही है।

इतनी रखी गई है वॉच की कीमत

Casia G-5600BG-1 वॉच की कीमत ग्लोबल मार्केट में 199 डॉलर (करीब 16,600 रुपये) रखी गई है। वहीं, भारतीय मार्केट में इसे 9,995 रुपये में Casia और G-Shock स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। इस वियरेबल की सेल अप्रैल के आखिरी हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।