Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Can Room Heaters Be Fatal Major Risks and Safety Tips You Must Know
रूम हीटर की वजह से हो सकती है मौत? इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

रूम हीटर की वजह से हो सकती है मौत? इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

संक्षेप:

ठंड के मौसम में रूम हीटर का इस्तेमाल आम है लेकिन अगर लापरवाही बरती जाए तो यह खतरनाक हो सकता है। कई मामलों में हीटर की वजह से जान तक गई है। 

Dec 19, 2025 12:39 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

सर्दियों में ठंड से राहत पाने के लिए रूम हीटर यूज करना आम बात है। घर हो या ऑफिस, लोग लंबे समय तक हीटर चलाकर गर्माहट बनाए रखते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया रूम हीटर जानलेवा भी हो सकता है? हर साल ठंड के मौसम में हीटर से जुड़े हादसों और मौतों की खबरें सामने आती हैं। ऐसे में इसका सही और सुरक्षित इस्तेमाल बेहद जरूरी है। आइए इससे जुड़े खतरों को समझते हैं।

सम्बंधित सुझाव

कार्बन मोनोऑक्साइड से सबसे बड़ा खतरा

गैस, केरोसिन या कोयले से चलने वाले हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकल सकती है। यह गैस ना तो दिखती है और ना ही इसकी कोई गंध होती है। बंद कमरे में इसके जमा होने पर इंसान को पता भी नहीं चलता और धीरे-धीरे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इससे सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, बेहोशी और गंभीर मामलों में मौत तक हो सकती है। सबसे खतरनाक बात यह है कि कई बार लोग सोते-सोते ही इसका शिकार हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें:ठंड की ठिठुरन से मिलेगी राहत! ₹2000 से कम में ये हैं टॉप-5 बेस्ट रूम हीटर डील्स

ऑक्सीजन की कमी से घुटन

ईंधन से चलने वाले हीटर कमरे की ऑक्सीजन को तेजी से खर्च करते हैं। अगर कमरे में वेंटिलेशन सही ना हो तो ऑक्सीजन का स्तर खतरनाक रूप से गिर सकता है। इससे सांस लेने में दिक्कत, घबराहट और बेहोशी हो सकती है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति बने रहने पर जान का खतरा बढ़ जाता है।

आग लगने का जोखिम

रूम हीटर से आग लगने की घटनाएं भी आम हैं। हीटर को पर्दों, बिस्तर, कंबल या लकड़ी के फर्नीचर के पास रखने से आग लग सकती है। कई बार खराब वायरिंग या ओवरहीटिंग भी हादसे का कारण बन जाती है, खासकर रात के समय जब लोग सो रहे होते हैं।

ये भी पढ़ें:ठंड के मौसम में गीजर में इसलिए होते हैं धमाके; क्या आपको पता है वजह?

बिजली का झटका और जलने का खतरा

सस्ते या खराब क्वॉलिटी वाले इलेक्ट्रिक हीटर में शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है। खुले कॉइल वाले हीटर के बहुत पास बैठने या सो जाने से गंभीर रूप से जलने का भी जोखिम होता है।

कैसे करें सुरक्षित इस्तेमाल?

रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां अपनाकर जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बंद कमरे में कभी भी ईंधन से चलने वाला हीटर रातभर ना चलाएं। कमरे में थोड़ी हवा आने-जाने की जगह जरूर रखें। हीटर को ज्वलनशील चीजों से कम से कम तीन फीट दूर रखें और केवल सर्टिफाइड, अच्छी क्वॉलिटी का हीटर ही यूज करें। एक ही सॉकेट में कई अप्लायंसेज ना लगाएं और सोने से पहले हीटर बंद करना सबसे सेफ तरीका है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।