
फ्रेमलेस डिजाइन वाले तीन बेहद किफायती LED TV, कीमत मात्र 8499 रुपये, फीचर जबर्दस्त
ये टीवी बिना किसी ऑफर मात्र 8499 रुपये में मिल रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में थॉमसन और कोडैक के टीवी भी शामिल हैं। इन टीवी में आपको 32 इंच के डिस्प्ले के साथ शानदार बेजललेस डिजाइन देखने को मिलेगा।
10 हजार रुपये से की कीमत में नया एलईडी टीवी तलाश रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर आपके लिए तीन जबर्दस्त ऑप्शन हैं। ये टीवी बिना किसी ऑफर मात्र 8499 रुपये में मिल रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में थॉमसन और कोडैक के टीवी भी शामिल हैं। इन टीवी में आपको 32 इंच के डिस्प्ले के साथ शानदार बेजललेस डिजाइन देखने को मिलेगा। इन टीवी का साउंड भी जबर्दस्त है। आइए जानते हैं इन टीवी के बारे में।
Foxsky 80 cm (32 inch) QLED HD Ready Smart Google TV with Voice Search with Remote (32FS-GOOGLE LED TV)
इस टीवी की कीमत 8499 रुपये है। इस किफायती टीवी में आपको 32 इंच का QLED HD रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टीवी में कंपनी क्वॉड-को प्रोसेसर ऑफर कर रही है। टीवी का फ्रेमलेस डिजाइन घर के इंटीरियर को और शानदार लुक देने के काम करता है। दमदार साउंड के लिए आपको इस टीवी में 30 वॉट का ऑडियो आउटपुट मिलेगा।
KODAK QLED SE 80 cm (32 inch) QLED HD Ready Smart Linux TV 2025 Edition
यह टीवी फ्लिपकार्ट पर 8499 रुपये का मिल रहा है। इस टीवी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको बेजललेस डिजाइन देखने को मिलेगा। टीवी में 32 इंच का QLED HD रेडी डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस टीवी में आपको 36 वॉट का दमदार साउंड आउटपुट मिलेगा। टीवी बिल्ट-इन वाई-फाई और स्क्रीन मिरर के साथ आता है।
Thomson Alpha QLED 80 cm (32 inch) QLED HD Ready Smart Linux TV 2025 Edition
इस टीवी की कीमत 8499 रुपये है। बेजलेस डिजाइन वाला यह टीवी 32 इंच के QLED HD रेडी डिस्प्ले से लैस है। इस टीवी में ऑफर किए जा रहे डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट भी 60Hz का है। टीवी में आपको दमदार साउंड के लिए 36 वॉट का ऑडियो आउटपुट मिलेगा। यह टीवी भी बिल्ट-इन वाई-फाई और स्क्रीन मिरर फीचर के साथ आता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




