
आज से ₹5,749 में खरीदें ये Smart AI फोन, जो आपके बोलने से चलेगा, पानी-धूल से नहीं होगा खराब
संक्षेप: 6000 रुपये से कम में खरीदें दमदार बैटरी, स्टाइलिश डिजाइन और शानदार कैमरा फीचर्स और AI से लैस itel Zeno 20 फोन। यह फोन आज से अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। जानें ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल्स:
AI Phone: अगर आप फीचर फोन वाली रेंज में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हो जाइए खुश। क्योंकि itel का Zeno 20 फोन आज से पहली बार अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। itel Zeno 20 फोन की खासियत इसका इन-बिल्ट वॉइस असिस्टेंट है, जिसके जरिये आप फोन को बोलकर चला पाएंगे। itel Zeno 20 में Aivana 2.0 नाम का AI वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। इसकी मदद से आप सिर्फ बोलकर ऐप खोल सकते हैं, WhatsApp कॉल कर सकते हैं, कॉल रिसीव कर सकते हैं और फोन की सेटिंग्स भी बदल सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह असिस्टेंट हिंदी में भी काम करता है।
इसके साथ ही फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षित रहने में मदद करता है। itel Zeno 20 फोन में दमदार बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और बेहतर कैमरा भी दिया गया है। जानें फर्स्ट सेल में मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल्स:
Itel Zeno 20 की भारत में कीमत और ऑफर
Itel Zeno 20 की भारत में कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है, जो 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वर्ज़न की कीमत 6,899 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Aurora Blue, Starlit Black और Space Titanium कलर ऑप्शंस में मिलेगा। फोन आज 25 अगस्त से देश में एक्सक्लूसिव रूप से Amazon पर उपलब्ध होगा।
फर्स्ट सेल ऑफर के तहत, ग्राहक 3GB वेरिएंट पर 250 रुपये और 4GB वेरिएंट पर 300 रुपये का लिमिटेड-टाइम डिस्काउंट कूपन भी ले सकते हैं। यानी की फर्स्ट सेल में बेस वैरिएंट को आप 5,749 रुपये में खरीद सकते हैं।
Itel Zeno 20 की खास बातें
डुअल-सिम (Nano+Nano) सपोर्ट वाला Itel Zeno 20 Android 14 Go पर चलता है और इसमें 6.6-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Dynamic Bar फीचर भी है, जो कॉल अलर्ट, बैटरी और चार्जिंग नोटिफिकेशन को सेल्फी कैमरा कटआउट के आसपास दिखाता है।
इस फोन में Octa-core Unisoc T7100 चिपसेट दिया गया है, जिसे 3GB और 4GB RAM के साथ पेश किया गया है। साथ ही, यूजर्स स्टोरेज की मदद से RAM को बढ़ाकर 8GB तक कर सकते हैं। फोन में 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शंस दिए गए हैं। फोटोग्राफी के लिए, Itel Zeno 20 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित है। इसके अलावा फोन में DTS साउंड सपोर्ट भी दिया गया है। Itel Zeno 20 में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Itel Zeno 20 में Aivana 2.0 नाम का कंपनी का इनबिल्ट AI वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स सिर्फ आवाज़ से ऐप खोल सकते हैं, WhatsApp कॉल कर सकते हैं, रिसीव कर सकते हैं और फोन की सेटिंग्स बदल सकते हैं। खास बात यह है कि यह असिस्टेंट हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करता है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




