₹16,999 में खरीदें Motorola का 32MP सेल्फी कैमरा, 42 घंटे की बैटरी वाला 5G फोन, 12 बजे से Sale
मोटोरोला के नए मिड-बजट स्मार्टफोन Moto G96 5G को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेल Flipkart पर लाइव होगी, जहां से फोन को किफायती कीमत और EMI पर खरीदा जा सकता है।
मोटोरोला का दमदार प्रोसेसर और कैमरे वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G96 5G आज पहली बार भारत में सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। यह फोन Flipkart पर दोपहर 12 बजे से सेल किया जाएगा। यह फोन क्वालकॉम प्रोसेसर, 256GB स्टोरेज, 50MP कैमरा, और 5500mAh बैटरी के साथ यह फोन शानदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करता है। कैशबैक और सस्ती EMI ऑफर इसे और किफायती बनाते हैं। अगर आप एक बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए सही हो सकता है।

Moto G96 की कीमत और सेल ऑफर्स
यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart और मोटोरोला की वेबसाइट के जरिए बेचा जाएगा। बता दें कि Moto G96 को भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB RAM+128GB और 8GB RAM+256GB स्टोरेज में लाया गया है। इस फोन की कीमत क्रमश: 17,999 रुपये व 19,999 रुपये है।
इसके साथ ही फोन को 1000 रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के बाद 16,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। अन्य ऑफर्स की बात करें तो इस पर 5 प्रतिशत का कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI मिलेगी। फोन को Ashleigh Blue, Dresden Blue, Cattleya Orchid और Greener Pastures कलर में खरीदा जा सकेगा।
Moto G96 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मोटोरोला का यह फोन 6.67 इंच का फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) सेगमेंट की बेस्ट 144Hz रिफ्रेश रेट साथ आया है। डिस्प्ले को सेफ रखने के लिए Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन भी मिलेगा। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
1. Motorola Edge 60 Fusion (Pantone Amazonite, 8GB RAM, 256GB Storage)
कैमरा की बात करें तो Moto G96 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑटोफोकस और मैक्रो विजन सपोर्ट और f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है।
इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपार्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। Moto के इस फोन में 5500mAh की ताकतवर बैटरी मिलेगी जो 33W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।


