Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Buy Samsung TVs at half price with free soundbar 3 year warranty Available until 30 October biggest festival discount
आधी कीमत में खरीदें Samsung के टीवी, फ्री मिल रहा साउंडबार, 3 साल की वारंटी, 30 अक्टूबर तक मौका

आधी कीमत में खरीदें Samsung के टीवी, फ्री मिल रहा साउंडबार, 3 साल की वारंटी, 30 अक्टूबर तक मौका

संक्षेप: Samsung ने अपने स्मार्ट टीवी रेंज के लिए त्योहारी सेल में धमाकेदार ऑफर्स पेश किए हैं। इन टीवी पर आधी कीमत पर छूट, फ्री साउंडबार, एक्सचेंज बोनस और 3 साल वारंटी। सिर्फ 30 अक्टूबर तक मौका और कैसे उठाएं फायदा।

Wed, 22 Oct 2025 05:12 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Samsung Smart TV Best Discount: अगर आप दिवाली से पहले स्मार्ट टीवी नहीं खरीद पाएं हैं और अभी भी सस्ते में स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो सैमसंग की फैब ग्रैब डील का फायदा उठा लें। इस सेल के अंतर्गत चुनिंदा स्मार्ट टीवी पर हाफ प्राइस तक की छूट, फ्री साउंडबार, और 3 साल की वारंटी उपलब्ध होगी। सेल के दौरान, टीवी के साथ एक्सचेंज बोनस, बैंक कार्ड डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे भी मिलेंगे। Samsung की “Fab Grab Fest” में Crystal UHD से लेकर QLED और Neo QLED मॉडल शामिल हैं।

Samsung Fab Grab Fest ऑफर की डिटेल्स

Samsung ने भारत में अपने स्मार्ट टीवी रेंज के लिए एक बड़ा त्योहारी ऑफर पेश किया है, जिसे “Fab Grab Fest” या “Super Big Celebrations” कहा जा रहा है। यह सेल 26 सितंबर से शुरू हुई थी और 30 अक्टूबर तक इन ऑफर्स का फायदा उठा लें। इस सेल में 55", 65", 75", 85", 98", 100" और 115" साइज के Vision AI-सक्षम TVs शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:गजब का ऑफर! 1 महीने तक FREE मिल रहा हाई-स्पीड अनलिमिटेड इंटरनेट, 350 टीवी चैनल
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! OnePlus 15 के लॉन्च से पहले ₹8000 से ज्यादा सस्ता हुआ OnePlus 13

1. Samsung (43) UE81F Crystal UHD TV पर तगड़ी छूट

अगर आप कम बजट में प्रीमियम 4K स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो Samsung (43) UE81F Crystal UHD TV आपके लिए शानदार विकल्प है। यह टीवी Samsung.in पर करीब ₹24,990 रुपये में उपलब्ध है, और फेस्टिव सेल के दौरान इसकी कीमत और घटने की उम्मीद है। इसमें Crystal UHD पैनल दिया गया है, जो रंगों और ब्राइटनेस में बेहतरीन अनुभव देता है। टीवी में आपको Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar जैसे सभी पॉपुलर OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। अगर आप पहली बार 4K टीवी खरीद रहे हैं, तो यह मॉडल अपने प्राइस रेंज में परफेक्ट डील है, खासकर Samsung Fab Grab Fest सेल के दौरान मिल रहे भारी डिस्काउंट के कारण।

2. Samsung (55) QEF1 QLED TV पर जबरदस्त डिस्काउंट

Samsung का 55 इंच QEF1 QLED TV इस फेस्टिव सीजन का सबसे हॉट डील वाला मॉडल है। इसमें Quantum Dot तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो आपको हर फ्रेम में डिटेल्ड और वाइब्रेंट कलर्स का अनुभव देता है। यह टीवी 4K QLED पैनल और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है, जिससे डार्क और ब्राइट सीन दोनों में बेस्ट क्लैरिटी मिलती है।

ये भी पढ़ें:दिवाली से पहले ₹2000 का फायदा लेने के लिए किसान जरूर कर लें ये काम, ऐसे करें चेक

Fab Grab Fest सेल में ग्राहक इस टीवी के साथ फ्री साउंडबार या दूसरा टीवी भी पा सकते हैं। साथ ही, 30 महीने तक की EMI और एक्सचेंज बोनस का फायदा भी दिया जा रहा है। अभी इसकी कीमत टीवी Samsung.in पर ₹37,990 रुपये है, जो इस साइज और फीचर्स के हिसाब से बेस्ट वैल्यू डील है।

3. Samsung (55) Q8F QLED TV पर गजब का ऑफर

अगर आप अल्ट्रा-हाई परफॉर्मेंस और बेहतरीन विजुअल क्वालिटी चाहते हैं, तो Samsung (55) Q8F QLED TV आपके लिए बना है। इसमें Ultra HD 4K रेज़ॉल्यूशन और QLED पैनल के साथ AI Upscaling टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हर कंटेंट को शार्प और डिटेल्ड बनाती है। यह टीवी खासतौर पर गेमर्स के लिए भी शानदार है, क्योंकि इसमें फास्ट रिफ्रेश रेट, लो लेटेंसी मोड, और स्मूद गेमप्ले का सपोर्ट है। इसके अलावा, टीवी का डिजाइन स्लिम और प्रीमियम है जो किसी भी लिविंग रूम का लुक बदल देगा। वर्तमान में यह टीवी Samsung.in पर ₹66,290 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है और फेस्टिव सीजन में इस पर भी अच्छे डिस्काउंट की उम्मीद है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।