50% तक सस्ते हो गए स्मार्ट टीवी, सैमसंग की कीमत मात्र 12990 रुपये, अमेजन डील में मची लूट
डील में आप सैमसंग और एलजी के साथ टीसीएल के टीवी को MRP से 50% तक सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। खास बात है कि इस सेल में सैमसंग का टीवी मात्र 12990 रुपये में मिल रहा है। इन टीवी पर कैशबैक भी दिया जा रहा है।
नया टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो अमेजन पर आपके लिए कुछ धाकड़ डील्स लाइव हैं। इन डील में आप सैमसंग और एलजी के साथ टीसीएल के टीवी को MRP से 50% तक सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। खास बात है कि इस सेल में सैमसंग का टीवी मात्र 12990 रुपये में मिल रहा है। इन टीवी पर कैशबैक और तगड़े बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने टीवी की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए जानते हैं डीटेल।

Samsung 80 cm (32 inches) HD Smart LED TV UA32H4550FUXXL
इस टीवी का MRP 17900 रुपये है। इस पर 27 पर्सेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है और आप इसे 12990 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर में आप इस टीवी को 500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर कंपनी 649 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में आपको 2740 रुपये तक का फायदा भी हो सकता है। सैमसंग के इस टीवी में आपको 50Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। यह टीवी 20 वॉट के साउंड आउटपुट के साथ आता है।
LG 80 cms (32 inches) LR570 Series Smart webOS LED TV 32LR570B6LA
एलजी के इस टीवी का MRP 21,240 रुपये है। सेल में यह 34 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 13990 रुपये में मिल रहा है। टीवी पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। बैंक ऑफर में भी टीवी पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह टीवी 699 रुपये के कैशबैक के साथ भी आपका हो सकता है। एक्सचेंज ऑफर में आपको 2740 रुपये का फायदा हो सकता है। यह टीवी 60Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें आपको 10 वॉट का साउंड आउटपुट मिलेगा।
TCL 101 cms (40 inches) V5C Series Full HD Smart QLED TV Google TV 40V5C
इस टीवी का MRP 35990 रुपये है। इस पर 50 पर्सेंट की छूट दी जा रही है। अब यह टीवी अमेजन पर 17990 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। बैंक ऑफर में टीवी पर 750 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इसे 899 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। टीवी पर 2740 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो आपको इस टीवी में मेटैलिक बेजललेस डिजाइन के साथ 24 वॉट का साउंड आउटपुट मिलेगा। यह टीवी डॉल्बी ऑडियो के साथ आता है।
इन टीवी पर भी बंपर ऑफर

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




