अब कम दाम में खरीदें Samsung के महंगे-महंगे फ्लैगशिप फोन्स, कंपनी खुद बेचे रही नए जैसे फोन, मिलेगी वारंटी भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung ने भारत में Certified Re-Newed प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत कंपनी Refurbished फ्लैगशिप स्मार्टफोन कम कीमत में बेच रही है। इन फोन्स के साथ वारंटी, ओरिजिनल पार्ट्स और क्वालिटी टेस्टिंग का फायदा मिलेगा।

Samsung

महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता। इसी वजह है कि पिछले कुछ सालों में refurbished और रीन्यूड स्मार्टफोन्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। अब Samsung ने भी भारत में अपना नया “Certified Re-Newed” प्रोग्राम शुरू कर दिया है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी पुराने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स को नए जैसा तैयार करके कम कीमत में बेच रही है। खास बात यह है कि इन फोन्स के साथ वारंटी और क्वालिटी टेस्टिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे ग्राहकों का भरोसा बढ़ सकता है।

Samsung का कहना है कि यह प्रोग्राम उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो कम बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। आजकल कई लोग नया फोन खरीदने की बजाय refurbished डिवाइस लेना पसंद कर रहे हैं क्योंकि इससे कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स मिल जाते हैं। सैमसंग के इस नए प्रोग्राम के साथ अब हर कोई Galaxy S सीरीज के प्रीमियम फोन कम कीमत में खरीद पाएंगे।

Samsung Certified Re-Newed प्रोग्राम की खासियत

Samsung का Certified Re-Newed प्रोग्राम एक तरह का refurbished स्मार्टफोन प्रोग्राम है। इसके तहत कंपनी पुराने Galaxy स्मार्टफोन्स को पूरी तरह टेस्ट और रिपेयर करके दोबारा बिक्री के लिए तैयार करती है। इन डिवाइसेज में जरूरी पार्ट्स बदले जाते हैं और फोन की क्वालिटी चेक की जाती है ताकि यूजर्स को नए जैसे अनुभव मिल सके। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन कई क्वालिटी टेस्ट से गुजरते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि Samsung खुद इन फोन्स को तैयार कर रहा है, इसलिए ग्राहकों को लोकल refurbished मार्केट की तुलना में ज्यादा भरोसा मिल सकता है।

कौन-कौन से फोन मिल सकते हैं?

Samsung इस प्रोग्राम के तहत Galaxy S सीरीज और दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन उपलब्ध करा सकता है। हालांकि शुरुआत में कंपनी सीमित मॉडल्स पेश कर सकती है। संभावना है कि Galaxy S23, Galaxy S24 और कुछ फोल्डेबल डिवाइसेज भी इस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। आने वाले समय में कंपनी और ज्यादा मॉडल्स जोड़ सकती है।

मिलेगा ओरिजिनल पार्ट्स और वारंटी का फायदा

Refurbished फोन खरीदते समय लोगों को सबसे ज्यादा डर क्वालिटी और भरोसे का होता है। लेकिन सैमसंग का दावा है कि उसके Certified Re-Newed स्मार्टफोन्स में ओरिजिनल पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी इन फोन्स के साथ वारंटी भी दे रही है। इससे ग्राहकों को भरोसा मिलेगा कि अगर कोई समस्या आती है तो उन्हें सर्विस सपोर्ट मिलेगा। यही वजह है कि सैमसंग का यह प्रोग्राम आम refurbished मार्केट से अलग माना जा रहा है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।