Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Buy Samsung cheapest 5G phone at 8999 rupees in Amazon Valentines day sale 50MP camera big battery 4 years OS update
₹8999 में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, बड़ी बैटरी, 4 साल नॉन-स्टॉप चलने वाला 5G फोन, 14 फरवरी तक मौका

₹8999 में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, बड़ी बैटरी, 4 साल नॉन-स्टॉप चलने वाला 5G फोन, 14 फरवरी तक मौका

संक्षेप:

अमेजन की वैलेंटाइन डे सेल में Samsung Galaxy का 50MP कैमरा, बड़ी HD+ डिस्प्ले और दमदार बैटरी 5G फोन M06 5G सस्ते में मिल रहा है। इस फोन को अमेजन से आप सिर्फ 8999 रुपए में खरीद सकते हैं।

Feb 11, 2026 09:44 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

10 हजार रुपये से कम में 5G स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। सैमसंग ने अपने बजट सेगमेंट का नया Samsung Galaxy M06 5G अब और सस्ती कीमत पर उपलब्ध करा दिया है। खास बात यह है कि Amazon Valentine’s Day सेल के दौरान ग्राहको को आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। Samsung Galaxy M06 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम बजट में ब्रांडेड 5G फोन चाहते हैं। इस फोन में बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का मजा और बढ़ जाता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ ही, फोन में दमदार बैटरी दी गई है। अगर आप वैलेंटाइन डे पर खुद के लिए या किसी खास को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Samsung Galaxy M06 5G पर गजब की छूट

सैमसंग गैलेक्सी M06 5G को सिर्फ एक ही वैरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी यह फोन अमेजन की वैलेंटाइन डे सेल में 8999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके साथ ही अमेजन पे से पेमेंट करने पर आपको 269 रुपए का कैशबैक मिलेगा। साथ ही नो कास्ट EMI से इसे 234 रुपए महीने में ख़रीदा जा सकता है। यह ऑफर सिर्फ 14 फरवरी तक वैलिड है।

Samsung Galaxy M06 5G की खासियतें

Samsung Galaxy M06 5G अपने बजट सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में 6.7 इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले दी गई है, जो HD+ रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। 90Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखना काफी स्मूथ लगता है। साथ ही 800 निट्स पीक ब्राइटनेस होने से तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित One UI 7.0 के साथ आता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है।

Samsung Galaxy M06 5G की बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है। फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिससे स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जो पोर्ट्रेट और डिटेल फोटो क्लिक करने में मदद करता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;