Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Buy Realme Narzo 80x 5G at record low price waterproof 5G phone for just 11499 rupees get 6000mAh battery 50MP AI camera
मौका! बस ₹11,499 में खरीदें Realme का वाटरप्रूफ 5G फोन; 2 दिन की बैटरी लाइफ, 50MP AI कैमरा, सुपर स्पीकर से लैस

मौका! बस ₹11,499 में खरीदें Realme का वाटरप्रूफ 5G फोन; 2 दिन की बैटरी लाइफ, 50MP AI कैमरा, सुपर स्पीकर से लैस

संक्षेप:

Realme के बड़ी बैटरी, तेज़ डिस्प्ले और IP69 वॉटरप्रूफ जैसे फीचर्स वाले फोन Narzo 80x 5G पर सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन अभी सिर्फ 11,499 रुपए में बेचा जा रहा है। जानें कहां से खरीदें और डील की डिटेल्स:

Dec 12, 2025 09:11 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Realme NARZO 80x 5G Price Cut On Amazon: अगर आप बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आज एक शानदार मौका आपके सामने है। भारत में Realme Narzo 80x 5G की कीमत में जबरदस्त ड्रॉप आया है और अब इसे Amazon से 11,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह डील सीमित समय के लिए है और इस कीमत में 5G कनेक्टिविटी, 6000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, समेत वो सभी फीचर्स मिलते हैं जो आम-आम बजट फोन में देखने को नहीं मिलते। खास बात यह है कि आप बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बेनिफिट्स का भी फायदा उठा सकते हैं, जिससे असल में कीमत और भी कम हो जाएगी।

Realme Narzo 80x 5G पर गजब का ऑफर

सबसे पहले आपको बता दें कि Realme Narzo 80x 5G को 13,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी यह फोन अमेजन पर 2500 रुपए की छूट के बाद सिर्फ 11,499 रुपए का मिल रहा है। यह ऑफर खासकर फोन की 6GB + 128GB वेरिएंट पर लागू है। इसके अलावा आप EMI पर फोन को खरीदते हैं तो आपको 1000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जायेगा।

इस डील के साथ Exchange Offers भी मिलते हैं, जिससे पुराने फोन के बदले अतिरिक्त बचत हो सकती है। फोन पर 5000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

Realme Narzo 80x 5G की 5 बड़ी खासियतें

1. realme NARZO 80x 5G एक दमदार बजट 1. 5G स्मार्टफोन है जिसमें प्रीमियम-जैसा अनुभव आसानी से मिलता है। इस फोन में 6.72-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद विज़ुअल और गेमिंग अनुभव देता है। स्क्रीन 950 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे धूप में भी पढ़ना आसान रहता है।

2. परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6400 5G chipset है जो 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर चलता है और ऑक्टा-कोर CPU के साथ मल्टीटास्किंग और ऐप स्विचिंग में अच्छी गति देता है। 6GB या 8GB RAM के साथ यह 128GB तक स्टोरेज भी देता है (Dynamic RAM Expansion के साथ रैम 18GB तक बढ़ाया जा सकता है)।

3. कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP मुख्य कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट लेंस है, जो रोज़मर्रा की फोटोग्राफी जैसे पोर्ट्रेट, नाइट शॉट्स और पैनोरामा के लिए सक्षम है। आगे 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए सही है।

4. 6000mAh की बड़ी बैटरी फोन को लंबे समय तक चलाती है और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। ड्यूल 5G सपोर्ट, Bluetooth 5.3, Wi-Fi, GPS, और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

5. इसके अलावा, फोन IP69 (water & dust proof) और मिलिटरी-ग्रेड शॉक रेज़िस्टेंस के साथ रोज़मर्रा के उपयोग में काफी टिकाऊ साबित होता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।