₹8000 सस्ता मिल रहा पॉपुलर OnePlus फोन, इसमें 80W फास्ट चार्जिंग, दिखने में भी धांसू

Mar 16, 2026 11:43 am ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

OnePlus का एक पॉपुलर स्मार्टफोन इस समय बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 13s की, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपनी लॉन्च प्राइस से 8,000 रुपये तक कम में मिल रहा है। चलिए डिटेल में बताते हैं कहां और कितना सस्ता मिल रहा है यह फोन...

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

OnePlus का एक पॉपुलर स्मार्टफोन इस समय बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 13s की, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपनी लॉन्च प्राइस से 8,000 रुपये तक कम में मिल रहा है। अगर आप भी वनप्लस का स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और थोड़े पैसे भी बचाना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। इस फोन पर कंपनी लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी दे रही है, यानी अगर डिस्प्ले में ग्रीन लाइन या फिर कोई अन्य इश्यू आता है, तो वनप्लस इसे मुफ्त में ठीक करेगी। इस फोन में बड़े डिस्प्ले के साथ-साथ पावरफुल प्रोसेसर, दमदार कैमरा, ढेर सारे AI फीचर्स और फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी मिलती है। चलिए डिटेल में बताते हैं कहां और कितना सस्ता मिल रहा है यह फोन...

₹8000 सस्ता मिल रहा पॉपुलर OnePlus फोन, इसमें 80W फास्ट चार्जिंग, दिखने में भी धांसू

लॉन्च प्राइस से 8,000 रुपये सस्ता मिल रहा 512GB मॉडल

लॉन्च के समय, भारत में OnePlus 13s की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये थी। जबकि इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये थी। इसे ब्लैक वेलवेट, ग्रीन सिल्क और पिंक सैटिन जैसे कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया था, जबकि इसका हायर वेरिएंट केवल ब्लैक और ग्रीन शेड्स में ही उपलब्ध है।

Amazon पर इस समय, फोन का 12GB+256GB वेरिएंट 50,997 रुपये (लॉन्च प्राइस से सीधे 4,002 रुपये सस्ता) में और 12GB+512GB वेरिएंट 54,997 रुपये (लॉन्च प्राइस से सीधे 5,002 रुपये सस्ता) में मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर 3,000 रुपये के एक्स्ट्रा डिस्काउंटस का लाभ लिया जा सकता है, यानी आप 512GB मॉडल को पूरे 8,002 रुपये कम में खरीद सकते हैं। अमेजन फोन पर एक्सचेंज बोनस की पेशकश कर रहा है, लेकिन ध्यान रहे कि एक्सचेंज बोनस का लाभ लेने के लिए आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए कोई पुराना फोन होना चाहिए और एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुरानी फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।

यहां से खरीदें

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

OnePlus 13s के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 13s में 6.32-इंच 1.5K (1216×2640 पिक्सेल) LTPO ProXDR डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक ब्राइटनेस लेवल मिलता है। स्क्रीन में एक्वा टच 2.0 तकनीक और ग्लव मोड है, जिससे यूजर्स गीले या ग्लव्स पहने हाथों से भी फोन को इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 15 के साथ आता है। स्मार्टफोन एक कस्टमाइजेबल प्लस की से लैस है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय तक दबाकर रिंग, वाइब्रेट और साइलेंट मोड के बीच स्विच करने के लिए किया जा सकता है। इसे कैमरा खोलने, ऑन-स्क्रीन टेक्स्ट का ट्रांसलेट करने या टॉर्च चालू करने जैसे कामों के लिए भी कस्टमाइज किया जा सकता है। बटन को एक बार दबाने से एआई प्लस माइंड स्पेस भी लॉन्च हो सकता है।

वनप्लस 13s के माइंड स्पेस का इस्तेमाल करके यूजर्स आर्टिकल, फोटो, चैट और शेड्यूल जैसी जानकारी को एक जगह सेव कर सकते हैं और उन्हें आसानी से नेविगेट कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन कई AI पावर्ड इमेजिंग टूल्स जैसे AI डिटेल बूस्ट, AI अनब्लर, AI रिफ्लेक्शन इरेजर, AI रिफ्रेम आदि से लैस है। इसमें AI प्रोडक्टिविटी टूल्स जैसे AI ट्रांसलेशन, AI वॉयसस्क्राइब, AI कॉल असिस्टेंट, AI सर्च, और गूगल का सर्किल टू सर्च फीचर और गूगल जेमिनी भी सपोर्ट भी मिलता है।

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-700 प्राइमरी सेंसर और f/2.0 अपर्चर, 2x ऑप्टिकल जूम और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सेल का S5KJN5 टेलीफोटो शूटर शामिल है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर और EIS सपोर्ट वाला 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है।

वनप्लस 13s में 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5850mAh की बैटरी है। सेफ्टी के लिए, फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस के साथ नाविक, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 185 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई केवल 8.2 एमएम है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।