Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Buy Motorola cheapest 7000mAh battery 50MP camera leather finish Moto G06 power at just 7199 rupees incredible deal
सिर्फ ₹7199 में खरीदें Motorola का 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, लेदर बेक वाला बिंदास फोन, 3 दिन चलेगा नॉन-स्टॉप

सिर्फ ₹7199 में खरीदें Motorola का 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, लेदर बेक वाला बिंदास फोन, 3 दिन चलेगा नॉन-स्टॉप

संक्षेप:

Moto G06 Power अब मिल रहा सिर्फ 7,199 रुपए में। ये बजट स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और Android 15 जैसे दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। जानें इस डील के बारे में सबकुछ:

Nov 13, 2025 04:24 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Moto G06 Power at Best Deal: अगर आप 8000 रुपए से कम में के अच्छा बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Moto G06 Power आपके लिए बेस्ट है। Motorola का यह फोन 7000mAh की सबसे बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP का रियर कैमरा भी शामिल किया है। बता दें कि यह अपने सेगमेंट का इकलौता फोन है, जिसमें 7000mAh क्षमता वाली बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। चलिए डिटेल में बताते हैं ऑफर में कितना सस्ता मिल रहा है Moto G06 Power फोन:

Motorola G06 Power की बेस्ट डील

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर मोटोरोला का यह फोन 7499 रुपए में लिस्टेड है। लेकिन अगर आप इस पर 300 रुपए की छूट पाना चाहते हैं इसकी खरीदारी चुनिंदा बैंक कार्ड से कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के साथ आप इसे 7199 रुपए में खरीद सकते हैं। कुछ बैंक कार्ड पर आपको 5% तक का कैशबैक भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:सबसे बड़ी डील! आज OnePlus 15 के लॉन्च से पहले ₹10,629 सस्ता हुआ OnePlus 13

वहीं, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको ₹5,450 रुपये तक की एक्सचेंज छूट भी मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी। इस फोन को कंपनी ने तीन आकर्षक कलर ऑप्शंस में पेश किया है Laurel Oak, Pantone Tendril, और Tapestry।

Moto G06 Power के दमदार फीचर्स

Moto G06 Power बजट रेंज में एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें पावरफुल बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और शानदार कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इस फोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहद स्मूद रहेगा। फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज़मर्रा के टास्क और गेमिंग दोनों को आसानी से संभाल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का AI रियर कैमरा दिया गया है जो डे-लाइट फोटोग्राफी में बेहतरीन शॉट्स देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर 2 दिन तक चल सकती है। साथ ही इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

फोन Android 15 पर चलता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। इसके अलावा, इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP52 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग, डुअल सिम सपोर्ट, और Wi-Fi, Bluetooth 5.1 जैसी खूबियाँ भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:अगर आपके पास हैं दो Voter ID तो तुरंत करें एक कैंसिल, वरना होगी जेल और जुर्माना
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।