Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़buy iphone 15 on lowest price ever on Amazon here is how to get the best deal
वाह! सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 15, फिर शायद ही मिलेगा ऐसा मौका

वाह! सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 15, फिर शायद ही मिलेगा ऐसा मौका

संक्षेप:

Apple iPhone 15 ग्राहकों को अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका Amazon पर दिया गया है। इस डिवाइस को 50 हजार रुपये से कम में आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है। 

Oct 11, 2025 12:57 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Apple का जबरदस्त क्रेज ग्राहकों के बीच भारत में देखने को मिलता है और iPhone पर मिलने वाले डिस्काउंट्स का सभी को इंतजार रहता है। अब ग्राहकों को iPhone 15 अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस को बेस्ट वैल्यू-फॉर-मनी डील माना जा रहा है और चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ एक्सट्रा छूट भी दी गई है।

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर बिना किसी एक्सट्रा कूपन या बैंक ऑफर के सीधे-सीधे iPhone 15 को 47,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। अगर आप 50 हजार रुपये से कम कीमत पर किसी दमदार आईफोन की तलाश में थे तो यह डील आपके लिए परफेक्ट रहेगी और आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस डिवाइस को हाल ही में iOS 26 अपडेट मिला है और खास फीचर्स इसका हिस्सा बने हैं।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में बेस्ट टैबलेट डील्स, Samsung और OnePlus सब लिस्ट में शामिल

ऑफर्स के बाद कीमत हुई और भी कम

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 15 के 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट को 47,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस फोन को भारत में 69,900 रुपये के ओरिजनल प्राइस पर लॉन्च किया गया था। वहीं, अगर Amazon Pay ICICI Bank Credit Card की मदद से भुगतान किया जाए तो 5 प्रतिशत कैशबैक (करीब 2400 रुपये) मिल जाएगा। अन्य बैंक ऑफर्स के साथ भी 10 प्रतिशत तक फायदा लिया जा सकता है।

पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में अधिकतम 44,050 रुपये तक की छूट मिल सकती है और इसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। डिवाइस पिंक, ब्लैक, पिंक, ग्रीन और यलो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:लेटेस्ट iPhone 17 पर 6000 रुपये की धाकड़ छूट, दिवाली से पहले धमाकेदार डील

ऐसे हैं iPhone 15 के स्पेसिफिकेशंस

ऐपल डिवाइस में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है और कलर इनफ्यूज्ड ग्लास डिजाइन इसका हिस्सा है। बैक पैनल पर 48MP प्राइमरी कैमरा के अलावा इस फोन में 2x टेलीफोटो जूम मिल जाता है। तगड़े परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप के लिए Apple A16 Bionic प्रोसेसर इसका हिस्सा है। डायनमिक आईलैंड डिजाइन के अलावा इसमें 5G और Magsafe सपोर्ट दिया जा रहा है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।