Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Buy iPhone 15 at 36151 rupees cheaper from original launch price from Amazon great festival Sale get it under Rs 45000

आईफोन फैन्स की खुली किस्मत, Amazon सेल में ₹36,151 सस्ता हुआ iPhone 15, अब खरीदें ₹45000 से कम में

संक्षेप:

Amazon Great Indian Festival 2025 सेल में iPhone 15 को अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस सेल में आपको iPhone 15 पर सीधा 36,151 रुपए की छूट मिल रही है। डिटेल में जानिए इस ऑफर के बारे में:

Thu, 18 Sep 2025 11:55 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

iPhone 15 at Massive Discount: Apple का iPhone 15 दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाले और लोकप्रिय स्मार्टफोन्स में से एक है। प्रीमियम डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस कैमरा क्वालिटी की वजह से यह लाखों यूजर्स की पहली पसंद बन चुका है। अब आपके पास इस शानदार स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका है। दरअसल, Amazon Great Indian Festival Sale 2025 जल्द ही शुरू होने वाली है और इस बार iPhone 15 पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
आईफोन फैन्स की खुली किस्मत, Amazon सेल में ₹36,151 सस्ता हुआ iPhone 15, अब खरीदें ₹45000 से कम में

बता दें कि यह सेल 23 सितम्बर 2025 से शुरू होगी और ग्राहकों को इसमें कई प्रीमियम डिवाइसेज़ पर बेस्ट डील्स मिलेंगी। खास बात यह है कि अमेजन सेल में iPhone 15 इस बार 45,000 रुपए से भी कम में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यानी की ग्राहक अब बेहद किफायती दाम पर अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं, अमेजन की इस सेल में बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज डिस्काउंट जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे। अगर आप लंबे समय से iPhone 15 खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए सही समय साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें:OnePlus का फेस्टिव धमाका: Nord CE 5 और 13R पर 7000 रुपए तक का डिस्काउंट

iPhone 15 पर जबरदस्त डिस्काउंट

iPhone 15 पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो iPhone 15 का 128GB वेरिएंट सेल के दौरान सिर्फ 43,749 रुपए (बैंक ऑफर सहित) में उपलब्ध होगा। यानी ग्राहकों को इस डील में पूरे 36,151 रुपए की सीधी छूट मिलेगी। बता दें कि इसका लॉन्च प्राइस 79,900 रुपए था। इसके अलावा, ग्राहक Amazon Pay छूट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको ₹20,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। यानी इस सेल में iPhone 15 को खरीदना सबसे स्मार्ट डील साबित हो सकता है।

iPhone 15 अमेजन सेल में इतने का मिलेगा

iPhone 15 की बड़ी खासियतें

iPhone 15 बेमिसाल बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है। इसका 6.10-इंच डिस्प्ले है जिसमें 1179×2556 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन है। फिर भी यह 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है, जो फ्लैगशिप सेगमेंट के कुछ अन्य फोन की तुलना में थोड़ा कम हो सकता है। परंतु इसके कलर, ब्राइटनेस और विज़ुअल्स शानदार हैं। प्रोसेसर के तौर पर iPhone 15 में Apple का A16 Bionic चिपसेट है, जो बेहतर CPU और GPU प्रदर्शन देता है। RAM विकल्प आमतौर पर 6GB है, और स्टोरेज वेरिएंट में 128GB, 256GB, 512GB शामिल हैं।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

कैमरा सेटअप में पीछे दो लेंस हैं एक 48MP मेन कैमरा और एक 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, जिससे अलग-अलग फोटोग्राफी की ज़रूरतों को पूरा किया जा सकता है। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा है। सॉफ़्टवेयर iOS 17 के सेटअप के साथ है, जिसमें Apple की विश्वसनीय OS सपोर्ट और अपडेट मिलती है। IP68 रेटिंग, वायरलेस चार्जिंग और बेहतरीन साउंड क्वालिटी जैसी अन्य प्रीमियम सुविधाएं भी हैं।

ये भी पढ़ें:Flipkart सेल में ₹40,000 तक सस्ते मिलेंगे Samsung के 50MP कैमरा वाले 5 फोन्स
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।