₹23,999 में खरीदें 10001mAh बैटरी, 50MP AI कैमरे वाला Realme का IP69 प्रोटेक्शन वाटरप्रूफ फोन, मिल रही ₹4000 की छूट

Mar 10, 2026 01:16 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

10,001mAh बैटरी वाले Realme Narzo Power 5G की पहली सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। फर्स्ट सेल में फोन पर तगड़ी छूट और ऑफर्स मिल रहे हैं। साथ ही इस फोन में 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

₹23,999 में खरीदें 10001mAh बैटरी, 50MP AI कैमरे वाला Realme का IP69 प्रोटेक्शन वाटरप्रूफ फोन, मिल रही ₹4000 की छूट

Realme ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च किया है और अब इसकी पहली सेल आज से शुरू हो गई है। यह फोन लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। फोन की फर्स्ट सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट रियलमी.इन पर शुरू हो गई है। पहली सेल में ग्राहकों को बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट का भी फायदा दिया जा रहा है, जिससे फोन को बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं Realme Narzo Power 5G पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स और कीमत:

Realme Narzo Power 5G की कीमत और ऑफर

Realme Narzo Power 5G फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 27,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। लेकिन पहली सेल में बैंक ऑफर और प्राइस डिस्काउंट के बाद इसे करीब 23,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें 1000 रुपए का कूपन डिस्काउंट और 3000 रुपए की बैंक छूट शामिल है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है, जो ऑफर के साथ करीब 25,999 रुपए में मिल सकता है।

इसके अलावा कंपनी पहली सेल में कुछ खास ऑफर भी दे रही है। इनमें बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और बैटरी वारंटी जैसे फायदे शामिल हैं। कंपनी कुछ ग्राहकों को अतिरिक्त एक्सेसरी ऑफर भी दे सकती है।

Realme Narzo Power 5G के फीचर्स

Realme के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10001mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें लगभग 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरे के लिए इसमें 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो Sony OIS सेंसर के साथ आता है। फोन को IP66, IP68 और IP69 जैसी वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली हुई है। Realme Narzo Power 5G का डिजाइन भी काफी प्रीमियम रखा गया है। फोन दो कलर ऑप्शन Titan Blue और Titan Silver में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर चलता है और इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth, Wi-Fi और USB-Type C जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।