बड़ा मौका! आज सिर्फ ₹9999 खरीदें 120Hz डिस्प्ले, 6300mAh बैटरी, गिले हाथों से चलने वाले दो धांसू फोन

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

पोको के एंट्री लेवल स्मार्टफोन POCO C81 और POCO C81x की फर्स्ट सेल आज से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ये फोन कई शानदार फीचर्स 120Hz डिस्प्ले, 6300mAh बैटरी और वेट टच टेक्नोलॉजी से लैस हैं।

बड़ा मौका! आज सिर्फ ₹9999 खरीदें 120Hz डिस्प्ले, 6300mAh बैटरी, गिले हाथों से चलने वाले दो धांसू फोन

POCO C81 and POCO C81X First Sale: अगर आप आपने लिए एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ दे और रोजमर्रा के काम आसानी से संभाल ले, तो पोको के ये एंट्री लेवल फोन आपके लिए बेस्ट हैं। POCO ने हाल ही में C-सीरीज के POCO C81 और POCO C81X को भारत में लॉन्च किया है और अब इनकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो गई है। पहली सेल में फोन को काफी अच्छे ऑफर्स के साथ सेल किया जा रहा है। खास बात यह है कि फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा बड़ा डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स हैं।

POCO C81 और C81X की कीमत और सेल ऑफर्स

भारत में POCO C81 को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। वहीं POCO C81X के 3GB RAM वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इसके साथ ही POCO C81 को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड से खरीदने पर 550 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा।

वहीं POCO C81X पर 500 रुपए का कैशबैक है। जिसका फायदा उठाकर आप इन बजट फोन्स पर और बचत कर सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो POCO C81 एलीट ब्लैक, आइस ब्लू और सनसेट गोल्ड में आता है, जबकि POCO C81X में सनसेट गोल्ड ऑप्शन नहीं दिया गया है।

POCO C81 के फीचर्स

POCO C81 में 6.9 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है जिससे स्क्रीन काफी स्मूद चलती है। इस फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है जो डेली यूज जैसे कॉलिंग, WhatsApp और वीडियो देखने के लिए अच्छा परफॉर्म करता है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी इसमें 4 साल तक OS अपडेट देने का वादा कर रही है। फोन वेट टच 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे गिले हाथ से भी इसे टच किया जा सकता है।

POCO C81X के फीचर्स

POCO C81X इस सीरीज का थोड़ा सस्ता और बेसिक वर्जन है। इसमें 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें भी Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 64GB स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। बैटरी इसमें 5200mAh की दी गई है। इसमें भी 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।