मौका! सिर्फ ₹14,999 में खरीदें 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, LED बैक पैनल वाला Ai+ फोन, फ्री मिल रहे Earbuds भी
Ai+ Nova 2 Ultra 5G की पहली सेल आज दोपफर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। फर्स्ट सेल फोन पर 2000 रुपए तक की छूट और ईयरबड्स फ्री मिल रहे हैं।

Ai+ Nova 2 Ultra First Sale: Ai+ ने हाल ही में अपने सबसे पावरफुल फीचर वाले फोन Nova 2 Ultra को बेहद कम कीमत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से भी रखी गई है। Ai+ Nova 2 Ultra आज 17 अप्रैल दोपहर 12 बजे से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस सेल में फोन को तगड़ी छूट और फ्री ईयरबड्स के साथ बेचा जा रहा है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 SoC प्रोसेसर लगा है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 6,000mAh की बैटरी है। Ai+ Nova 2 Ultra हैंडसेट में IP64 रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Ai+ Nova 2 Ultra 5G की कीमत और सेल ऑफर की डिटेल्स
Ai+ Nova 2 Ultra 5G दो वेरिएंट में आता है: 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपए और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 18,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही कंपनी 2,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी कीमत करीब 14,999 रुपए तक आ जाती है। इस फोन को नीले, हरे, बैंगनी, काले और लाल कलर में ख़रीदा जा सकता है। इसके साथ ही फोन के साथ फ्री ईयरबड्स भी दिए जा रहे हैं। जो इस डील को और बढ़िया बना देते हैं।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Nova 2 Ultra में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 nits की पीक ब्राइटनेस है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
डिज़ाइन: सबसे खास बात इसके बैक पैनल पर लगी गोलाकार RGB LED लाइट स्ट्रिप्स हैं। लाल, पीले, हरे और नीले रंगों में चमकने वाली इन लाइटों का इस्तेमाल कस्टमाइज़ेबल स्मार्ट अलर्ट के लिए किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: Ultra मॉडल में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। यह गेमिंग और हेवी टास्क के लिए बेहतर है। फोन कंपनी के अपने NxtQ OS पर चलता है, जो लेटेस्ट Android 16 पर आधारित है।
कैमरा: Nova 2 Ultra में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है। मुख्य सेंसर 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX752 है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ आता है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है।
बैटरी और चार्जिंग: इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। अल्ट्रा मॉडल 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल 18W चार्जिंग सुविधा प्रदान करता है।
कनेक्टिविटी: दोनों स्मार्टफोन 5G, डुअल सिम, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अल्ट्रा मॉडल में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Green







