Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़buy buy 2025 sale last day deals on led tv up to 58 percent off best option priced between rupees 7000 to 8000
58% तक सस्ते हुए ये तीन LED TV, कीमत अब 7 से 8 हजार रुपये के बीच, फीचर जबर्दस्त

58% तक सस्ते हुए ये तीन LED TV, कीमत अब 7 से 8 हजार रुपये के बीच, फीचर जबर्दस्त

संक्षेप:

फ्लिपकार्ट की Buy Buy 2025 सेल में आपके लिए बेस्ट डील है। सेल के आखिरी दिन ये टीवी MRP से 58% तक की छूट के साथ मिल रहे हैं। आप इन्हें 7 से 8 हजार रुपये के बीच की कीमत में खरीद सकते हैं।

Dec 10, 2025 11:47 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बजट कम है और बेस्ट फीचर वाला LED TV लेने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की Buy Buy 2025 सेल में आपके लिए बेस्ट डील है। सेल के आखिरी दिन दी जा रही डील में आप 7 से 8 हजार रुपये के बीच की कीमत में धांसू एलईडी टीवी खरीद सकते हैं। सेल में इन टीवी पर तगड़ा कैशबैक भी दिया जा रहा है। इनमें से कुछ टीवी को आप शानदार एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने टीवी की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। तो आइए जानते हैं सेल के आखिरी दिन मिल रही कुछ बेस्ट डील्स के बारे में।

Thomson FA Series 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Android TV with Dolby Digital Plus & Android 11 (32RT1022)

इस टीवी का MRP 17999 रुपये है। सेल में यह 55 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 7999 रुपये में मिल रहा है। टीवी पर 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में इस टीवी की कीमत 2100 रुपये तक कम हो सकती है। आप इस टीवी को आसान ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। टीवी विविड पिक्चर इंजन और 30 वॉट के डॉल्बी साउंड आउटपुट के साथ आता है।

MarQ by Flipkart 80 cm (32 inch) HD Ready LED TV (32HDNDQEE1B)

इस टीवी का MRP 17 हजार रुपये है। सेल में यह टीवी 58% डिस्काउंट के बाद 7099 रुपये का मिल रहा है। आप इसे 5 पर्सेंट के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो टीवी में कंपनी 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह टीवी शानदार हेवी बेस ऑडियो के साथ आता है।

ये भी पढ़ें:डिजिटल पेमेंट का बदला अंदाज, कमाल का है ऐपल का यह नया फीचर, बहुत कुछ खास

Infinix 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Linux TV (32Y1D/32Y1C/32Y1B)

इस टीवी का MRP 16999 रुपये है। सेल के आखिरी दिन टीवी पर 52 पर्सेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ टीवी की कीमत 7999 रुपये हो गई है। आप इसे पर्सेंट कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। टीवी पर 2100 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। टीवी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। टीवी का साउंड आउटपुट 16 वॉट का है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।