
गजब! 28 हजार रुपये सस्ते में खरीद लें सैमसंग गैलेक्सी S का यह धाकड़ फोन, आज आखिरी मौका
Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च प्राइस से बेहद सस्ते दाम में मिल रहा है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59999 रुपये थी। अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर 28 हजार रुपये सस्ता हो गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फ्लिपकार्ट पर चल रही Buy Buy 2025 सेल का आज आखिरी दिन है। सेल के आखिरी दिन सैमसंग गैलेक्सी S सीरीज का पॉप्युलर फोन- Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च प्राइस से बेहद सस्ते दाम में मिल रहा है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59999 रुपये थी। अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर 28 हजार रुपये सस्ता हो गया है और आप इसे 31999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक भी मिलेगा। फोन पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में कंपनी 6.7 इंच का फुल एचडी+ Infinity-O Dynamic AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ भी दिया जा रहा है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1900 निट्स का है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में Exynos 2400e दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए आपको इस डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए आपको इस डिवाइस में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी दी गई है।
यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। फोन IP68 वॉटर-रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। ड्यूल सिम वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1.1 पर काम करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Blue








