
कन्फर्म: Republic Day Sale में ₹56999 में मिलेगा बेस्ट-सेलिंग iPhone 16, हुआ ₹22,901 सस्ता, यहां से खरीदें
Flipkart Republic Day Sale 2026 में Apple iPhone 16 पर बड़ी छूट का मौका है। फोन अब 22,901 रुपए तक के रिकॉर्ड डिस्काउंट पर मिलने वाला है। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस से बचत और भी बढ़ेगी। जानें ऑफर्स और डील्स की पूरी डिटेल्स।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iPhone 16 Price Drop: Apple के लोकप्रिय स्मार्टफोन iPhone 16 को खरीदने का अब सबसे अच्छा मौका Flipkart की Republic Day Sale 2026 में मिल रहा है। इस सेल के ऑफर्स के चलते iPhone 16 अब तक की सबसे कम कीमत में मिलने वाला है। बताते चलें कि फोन का 128GB वैरिएंट 79,900 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। यानी आपको सेल में करीब 22,901 रुपए तक की भारी बचत का मौका मिल जायेगा। Flipkart की यह सेल 17 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जिसमें Black + Plus मेंबर्स को Early Access भी मिलेगा। सेल में सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस जैसे फायदे भी मिल रहे हैं, जिससे Effective कीमत और भी कम हो सकती है। यह डील उन लोगों के लिए खास है जो Apple का प्रीमियम फोन चाहते हैं लेकिन भारी कीमत से बचना चाहते हैं। A18 Bionic चिप, शानदार कैमरा और iOS की Smooth परफॉर्मेंस वाले iPhone 16 को इतनी कम कीमत में खरीदना बहुत बड़ा मौका माना जा रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Flipkart Republic Day Sale में iPhone 16 पर बम्पर डिस्काउंट
Flipkart की Republic Day Sale 2026 में iPhone 16 की शुरुआत कीमत पहले की तुलना में काफी गिराई गई है। फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में iPhone 16 अब 56,999 रुपए में खरीदा जा सकता है यह फोन का अब तक के सबसे कम दाम में बेचा जा रहा है। फोन पर 22,901 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस से बचत और होगी
iPhone 16 की सेल कीमत के अलावा Flipkart ग्राहकों को और भी छूट के तरीके दे रहा है:
बैंक डिस्काउंट: बैंक क्रेडिट कार्ड जैसे HDFC पर और UPI ट्रांजेक्शन्स पर अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
एक्सचेंज बोनस: अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं, तो अलग-अलग पुराने फोन के हिसाब से और अतिरिक्त बचत मिल सकती है। अक्सर एक्सचेंज ऑफर Effective कीमत को और कम कर देता है।
iPhone 16 की खासियतें
iPhone 16 में Apple का लेटेस्ट A18 Bionic प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल से लेकर हैवी गेमिंग तक शानदार परफॉर्मेंस देता है। फोन में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो ब्राइट कलर्स और शार्प विजुअल एक्सपीरियंस देता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिससे डे-लाइट और लो-लाइट दोनों में शानदार फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग होती है।
iPhone 16 में Dynamic Island फीचर मौजूद है, जो कॉल, नेविगेशन और नोटिफिकेशन को स्मार्ट तरीके से दिखाता है। फोन iOS के लेटेस्ट वर्जन पर चलता है, जिससे लंबे समय तक अपडेट और सिक्योरिटी मिलती है। इसके अलावा iPhone 16 में प्रीमियम डिजाइन, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और पानी-धूल से बचाव (Water Resistance) जैसी खूबियां भी दी गई हैं, जो इसे एक भरोसेमंद प्रीमियम स्मार्टफोन बनाती हैं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black







