Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़buy best 32MP 4K selfie camera smartphone under 20000 rupees check iQOO Z10R 5G deal
डील! ₹20 हजार से कम में 32MP 4K सेल्फी कैमरा फोन, ढेर सारा 256GB स्टोरेज भी

डील! ₹20 हजार से कम में 32MP 4K सेल्फी कैमरा फोन, ढेर सारा 256GB स्टोरेज भी

संक्षेप:

ग्राहकों को खास डिस्काउंट के बाद iQOO Z10R 5G को अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस पर बैंक ऑफर का फायदा अलग से दिया जा रहा है। 

Fri, 24 Oct 2025 07:48 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कम कीमत पर बेहतरीन सेल्फी कैमरा और प्रीमियम डिजाइन वाले फोन की तलाश है तो आपकी खोज iQOO Z10R 5G पर खत्म हो सकती है। इस डिवाइस पर खास डिस्काउंट का फायदा Amazon पर चल रही सेल के दौरान सीमित समय के लिए दिया जा रहा है। इस फोन की खासियत इसका 32MP सेल्फी कैमरा और 750+ AnTuTu स्कोर वाला प्रोसेसर है। आइए बताते हैं कि इसपर कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं।

वीवो से जुड़े ब्रैंड iQOO ने अपने iQOO Z10R 5G फोन को बीते दिनों भारत के सबसे पतले क्वॉड-कर्व्ड डिस्प्ले फोन के तौर पर पेश किया है और इसमें बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस ऑफर किया जा रहा है। इस फोन में AI Erase और AI Photo Enhance जैसे AI एडिटिंग फीचर्स दिए गए हैं और यह वाटरप्रूफ बिल्ड के साथ आता है।

ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन डील्स! Samsung और Motorola सब लिस्ट में

इस वेरियंट को खरीदना रहेगा बेस्ट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर 8GB रैम के साथ 256GB वाले iQOO Z10R 5G वेरियंट को खास छूट पर खरीदने का मौका दिया गया है। इस वेरियंट को 21,498 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरियंट 19,498 रुपये कीमत पर लिस्टेड है। इस डिवाइस पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ 2000 रुपये की छूट मिल रही है।

बैंक ऑफर के चलते 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20 हजार रुपये से कम रह जाएगी। ऐसे में आप इसका चुनाव कर सकते हैं। पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में ग्राहकों को 18,450 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता है। यह फोन एक्वामरीन और मूनस्टोन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:₹30 हजार से कम में साल 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, बेस्ट Samsung डील

ऐसे हैं iQOO Z10R 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिवाइस में 6.77 इंच का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits की पीक ब्राइटनेस के साथ मिल रहा है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 5G प्रोसेसर मिलता है। इस डिवाइस की 5700mAh बैटरी को 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर 50MP Sony IMX882 OIS डुअल कैमरा मिलता है और 32MP 4K सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वाटरप्रूफिंग दी गई है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।