अब सिर्फ ₹16,999 में खरीदें 7000mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा, 16GB रैम वाला बेस्ट-सेलिंग 5G फोन; बारिश में भी चलेगा
7000mAh बैटरी, ब्राइटेस्ट 144Hz डिस्प्ले और Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर वाले Realme P4x 5G पर शानदार ऑफर शुरू हो गया है। इस फोन को अब 16,999 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। जानें ऑफर की डिटेल:

Realme P4x 5G at Biggest Discount: कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रियलमी अपने पॉपुलर स्मार्टफोन realme P4x 5G पर नया लिमिटेड पीरियड ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत अब यह फोन पहले से सस्ता मिल रहा है और साथ में EMI जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। 16 अप्रैल से शुरू हो रही रियलमी की स्पेशल सेल में यह फोन realme.com और फ्लिपकार्ट पर आकर्षक छूट का लाभ उठा सकते हैं। आइये आपको डिटेल में बताते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
realme P4x 5G पर जबरदस्त छूट
realme P4x 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है और हर वेरिएंट पर अलग-अलग कीमत और ऑफर मिल रहे हैं। फोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट जिसकी कीमत 17,999 रुपए थी वो अब स्पेशल ऑफर में 1000 रुपए की सीधी छूट के बाद बेचा जा रहा है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले फोन पर भी 1000 की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत करीब 17,999 रुपए हो जाती है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज फोन ऑफर के बाद यह करीब ₹19,999 में मिल रहा है। चलिए अब आपको बताते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में:
Realme P4x 5G की 6 बड़ी खासियतें
1. realme P4x 5G में फोन में Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए स्मूथ और तेज परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ GT Boost फीचर भी मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान लैग कम होता है और 90FPS तक स्मूथ गेमिंग का एक्सपीरियंस मिलता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
2. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की Titan बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने के लिए बनाई गई है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी कम समय में चार्ज हो जाती है। साथ ही इसमें Bypass Charging फीचर मिलता है, जो गेमिंग के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाता है।
3. फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को काफी स्मूथ बना देता है। इसकी 1000 निट्स ब्राइटनेस की वजह से धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
4. कैमरा सेक्शन में इस फोन में 50MP का AI कैमरा दिया गया है, जो अच्छी डिटेल और क्लियर फोटो क्लिक करता है। इसके साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वीडियो बनाना आसान हो जाता है। AI फीचर्स की मदद से फोटो और वीडियो दोनों की क्वालिटी बेहतर हो जाती है।
5. इसके अलावा फोन में 16GB तक Dynamic RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और फोन की स्पीड बनी रहती है।
6. इसमें डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो साउंड एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। साथ ही यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे आपको तेज इंटरनेट स्पीड मिलती है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है जिससे फोन पानी की बूंदों से खराब नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Matte Silver






