आज ₹6499 में खरीदें 6GB रैम, धूल-पानी से खराब नहीं होने वाला फोन, 5 पॉइंट्स में जानें फोन की खासियतें
90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग वाला Lava Bold N2 Lite कल से सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। जानें सेल में कितने का मिलेगा यह फोन:

Lava Bold N2 Lite First Sale: भारत में लावा का नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite लॉन्च हो चुका है और यह फोन कल से सेल होने वाला है। कंपनी इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लेकर आई है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस फोन की सेल कल यानी 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी, जहां ग्राहक इसे ऑफर्स के साथ खरीद पाएंगे। 7000 रुपए से कम में भी यह फोन 6.75 इंच की डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ आता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Lava Bold N2 Lite पर जबरदस्त सेल ऑफर्स
Lava Bold N2 Lite को 7,399 रुपए में लॉन्च किया गया है। लेकिन पहली सेल में फोन को 400 रुपये के डिस्काउंट के बाद 6999 रुपए में ख़रीदा जा सकेगा। इसके अलावा अगर आप दो यूनिट खरीदते हैं तो कंपनी 500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे यह डील और ज्यादा आकर्षक बन जाती है।
डिजाइन के मामले में भी यह फोन अपनी कीमत के हिसाब से काफी प्रीमियम लुक देता है। यह Nilgiri Blue और Kolar Gold जैसे स्टाइलिश कलर ऑप्शन में आता है, जो इसे देखने में और भी आकर्षक बनाते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Lava Bold N2 Lite की 5 बड़ी खासियतें
1. फीचर्स की बात करें तो Lava Bold N2 Lite में 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक-ठाक परफॉर्म करता है। फोन में 6GB RAM (3GB + 3GB वर्चुअल) और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
2. बैटरी के मामले में भी यह फोन अच्छा साबित होता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और Type-C पोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है, जिससे फोन स्मूद और हल्का महसूस होता है।
3. कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पोर्ट्रेट, HDR, नाइट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट भी मिलता है।
4. इसके अलावा यह एक 4G डुअल सिम स्मार्टफोन है, जिसमें Wi-Fi, Bluetooth, OTG और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है।
5. खास बात यह है कि फोन को IP64 रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Mosaic Blue






