Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़buy 55 inch smart TV under 20000 rupees on flipkart with huge discount
सबसे बड़ा मौका! 20 हजार रुपये से कम में 55 इंच स्क्रीन वाला बड़ा Smart TV

सबसे बड़ा मौका! 20 हजार रुपये से कम में 55 इंच स्क्रीन वाला बड़ा Smart TV

संक्षेप:

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर ग्राहकों को 55 इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी 20 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। यह डील सीमित समय के लिए ऑफर की गई है। 

Dec 24, 2025 01:58 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीते वक्त की बात है जब बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV खरीदने के लिए ग्राहकों को बड़ी रकम खर्च करनी होती थी और प्रीमियम प्राइस पॉइंट पर ही स्मार्ट टीवी उपलब्ध थे। अब ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक ऐसी Smart TV डील मिल रही है, जिसपर शायद एक बार में यकीन करना मुश्किल होगा। ग्राहक 20 हजार रुपये से भी कम में 55 इंच स्क्रीन साइज वाला टीवी घर ला सकते हैं।

ग्राहकों को एजलेस डिजाइन वाला BESTON Smart TV खास डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इसमें Dolby Audio सपोर्ट के अलावा 4K अपस्केलिंग फीचर का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है और इसमें ढेरों ऐप्स डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस टीवी में MediaTek का पावरफुल प्रोसेसर मिल रहा है, जिससे स्मूद सॉफ्टवेयर परफॉर्मेंस इसका हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:मौका! ₹7000 से कम में 32 इंच स्क्रीन वाला Smart TV, धाकड़ 20W साउंड आउटपुट

ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदें Smart TV

ग्राहकों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर BESTON Smart TV (BS55UGTV) को 60 प्रतिशत से ज्यादा डिस्काउंट के बाद केवल 20,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में 10 प्रतिशत तक छूट मिल रही है और टीवी की कीमत 20 हजार रुपये से कम रह जाएगी। इसपर सालभर की वारंटी ऑफर की जा रही है।

सम्बंधित सुझाव

अगर आप पुराना डिवाइस एक्सचेंज करते हैं तो 6,650 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसकी वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़ें:Lenovo का लैपटॉप अब केवल ₹9999 में, Flipkart पर खत्म होने वाली है सेल

ऐसे हैं Beston Smart TV के फीचर्स

स्मार्ट टीवी में 55 इंच का Ultra HD 4K डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इस टीवी में 30W क्षमता वाले डुअल स्पीकर्स मिल रहे हैं और इन्हें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी में Google TV के साथ गूगल असिस्टेंट वॉइस असिस्टेंट मिल जाता है और पॉप्युलर ऐप्स के लिए इसके रिमोट में हॉट-कीज दी गई हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।