
कल से ₹14,999 में खरीदें 24GB रैम, 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी फोन; न पानी से डरेगा, न झटकों से
संक्षेप: कल से 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा, Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट वाला मोटोरोला फोन खरीदें 15,000 रुपए से कम में। Moto G67 Power 5G की पहली सेल में मिलेगा इतने में:
Moto G67 Power 5G First Sale: अगर आप एक नए स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें बैटरी लाइफ शानदार हो, कैमरा अच्छा हो और बजट में भी हो तो Moto G67 Power आपके लिए है। कंपनी ने इस मिड-रेंज 5G मॉडल को भारत में पेश किया है, और इसकी पहली सेल कल से शुरू होने वाली है। यह सेल कल 12 नवंबर से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी USP उसकी 7000mAh बैटरी है जो 58 घंटे तक चार्ज रह सकता है। इसके साथ-साथ 50MP Sony मेन कैमरा, 120Hz रिफ्रेश-रेट वाला डिस्प्ले है। यदि आप पहले सेल में इस फोन को चुनते हैं, तो आप बेहतर कीमत व अतिरिक्त बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं।
Moto G67 Power 5G की पहले सेल में शानदार छूट
Moto G67 Power 5G को भारत में 5 नवंबर 2025 को लॉन्च किया गया था। फोन को फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर बेचा जाएगा। फोन को 15,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं पहली सेल के दौरान चुनिंदा बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 1000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही आपको एक्सचेंज छूट मिल जाएगी।
Moto G67 Power 5G में जबरदस्त फीचर्स
बैटरी: Moto G67 Power 5G में 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन टेक बैटरी, कंपनी दावा करती है इस पर 58 घंटे तक उपयोग संभव।
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट, 4nm प्रॉसेस टेक्नोलॉजी के साथ।
डिस्प्ले: 6.7-इंच FHD+ (2400×1080) स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश-रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन।
कैमरा: बैक में 50MP Sony मुख्य + 8MP अल्ट्रा-वाइड; फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा।
बिल्ड व डिज़ाइन: MIL-STD-810H मिलिटरी-ग्रेड स्ट्रक्चर, IP64 डस्ट/स्प्लैश प्रोटेक्शन, तीन Pantone कर्टेड रंग विकल्प।
सॉफ़्टवेयर व स्टोरेज: 8GB RAM + 128GB स्टोरेज बेस मॉडल, Android 15 आधारित Hello UX।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




