₹30,999 में खरीदें साल 2025 का Battery King फोन; पहली-दूसरी दोनों सेल में हुआ था Out of Stock

₹30,999 में खरीदें साल 2025 का Battery King फोन; पहली-दूसरी दोनों सेल में हुआ था Out of Stock

संक्षेप:

POCO F7 5G को अब सिर्फ 30,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह फोन साल 2025 का नया Battery King स्मार्टफोन है, जिसमें 12GB RAM, 7550mAh की विशाल बैटरी और 50MP का दमदार कैमरा मिलता है। जानें बेस्ट डील:

Nov 14, 2025 03:41 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

POCO F7 5G Become Battery Kind Phone of 2025: 7550mAh की विशाल बैटरी वाले POCO F7 5G को Exhibit Tech Awards 2025 में बैटरी किंग स्मार्टफोन का अवार्ड मिला है। अगर आप भी एक ऐसा फोन लेना चाहते हैं जो फोन के साथ-साथ पॉवरबैंक जैसे बैटरी बैकअप के साथ आए तो POCO F7 5G एक अच्छा ऑप्शन। POCO F7 5G को अपनी पहली और दूसरी सेल के दौरान भी अच्छा रिस्पांस मिलता था। क्योंकि दोनों सेल में फोन आउट-ऑफ-स्टॉक हो गया था। फोन अपनी जबरदस्त बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम बिल्ड के चलते यूज़र्स के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है। खास बात यह है कि POCO ने इस फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है, जिससे यह पानी, धूल और मिट्टी से पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

POCO F7 5G को कितने में खरीद सकते हैं?

POCO F7 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। बेस वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दिया गया है, जिसकी लॉन्च कीमत 31,999 रुपये थी, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट पर यह 30,999 रुपए में लिस्टेड है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला प्रीमियम मॉडल 33,999 रुपये में पेश किया था, अभी यह फ्लिपकार्ट 32,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट पर कई आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध हैं। HDFC, ICICI और SBI बैंक कार्ड्स पर 1500 रुपये तक की इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रही है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से 5% तक का कैशबैक भी प्राप्त किया जा सकता है। आसान EMI विकल्पों की बात करें, तो फोन को आप सिर्फ 1599 रुपये प्रति माह की शुरुआती EMI पर घर ला सकते हैं।

POCO F7 5G के 5 खास फीचर्स

1. फोन के फीचर्स की बात करें, तो POCO F7 5G अपने सेगमेंट में कई प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस प्रदान करता है। इसमें 6.83 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले को बेहद स्मूद और रेस्पॉन्सिव बनाता है। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और मजबूती के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 भी दिया गया है।

2. कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा रियर सेटअप में मिलता है, जो लो-लाइट में भी बेहतरीन फोटो और वीडियो क्वालिटी प्रदान करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 20MP का हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा मौजूद है।

3. सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। POCO F7 5G में 7550mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारी यूज़र्स के लिए यह बैटरी पूरे दिन का बैकअप आसानी से प्रदान करती है।

4. सॉफ्टवेयर की बात करें, तो POCO F7 5G Android 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है। कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है, जिससे यह फोन लंबे समय तक अपडेटेड और सुरक्षित बना रहेगा। कनेक्टिविटी में कंपनी ने इसे लेटेस्ट WiFi 7 और Bluetooth 6 जैसे मॉडर्न फीचर्स से लैस किया है।

5. फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक पावरफुल अनुभव देता है। यह 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 हाई-स्पीड स्टोरेज के साथ आता है, जिससे ऐप्स और गेम्स तेजी से लोड होते हैं। ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें बड़े 6000mm² वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।