
₹25 हजार से कम में 200MP कैमरा वाला फोन, Flipkart पर मिल रही है बेस्ट डील
शाओमी का 200MP कैमरा फोन ग्राहकों को 25 हजार रुपये से भी कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। Flipkart पर ग्राहक Redmi Note 13 Pro 5G सबसे सस्ते में खरीद सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
दमदार कैमरा वाला फोन खास डिस्काउंट पर खरीदने का मौका ग्राहकों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर मिल रहा है। वे 200MP कैमरा सेटअप वाला डिवाइस खास डिस्काउंट के साथ ऑर्डर कर सकते हैं। यह Redmi Note 13 Pro 5G डील ग्राहकों को खूब पसंद आएगी और यह सबसे दमदार मिडरेंज फोन्स में से एक है। कैमरा के अलावा बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में भी फोन बढ़िया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Redmi Note 13 Pro 5G का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा सेटअप है और इसके बैक पैनल पर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 200MP कैमरा मिलता है। इस फोन में 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है। बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। आइए आपको इस फोन पर मिल रही डील के बारे में विस्तार से बताते हैं।
इन ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदें फोन
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Redmi Note 13 Pro 5G को 24,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। यह फोन के 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत है। ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करते हुए एक्सट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट लिए जा सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऐसे हैं Note 13 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
शाओमी डिवाइस में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 1800nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस डिवाइस में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके बैक पैनल पर 200MP मेन, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसकी 5100mAh बैटरी को 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दी गई है। ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Arctic White






