
आज पहली बार ₹4000 सस्ता मिलेगा Realme का 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी फोन; प्रो-लेवल फोटो-वीडियो का मजा
200MP कैमरा, 7,000mAh की टाइटन बैटरी वाली Realme 16 Pro सीरीज की पहली सेल आज से शुरू हो गई है। जानें फर्स्ट सेल में मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme 16 Pro की सीरीज के दोनों फोन्स आज से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने वाले हैं। यह सेल फ्लिपकार्ट पर आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस सेल में Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G को बम्पर बैंक छूट के साथ बेचा जाएगा। Realme 16 Pro Series के दोनों मॉडल में हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा, बड़े बैटरी और तेज डिस्प्ले जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। खासतौर पर 200MP का मुख्य कैमरा और 7000mAh की टाइटन बैटरी इन फोन को लंबे उपयोग और बढ़िया फोटोग्राफी के लिए अच्छा ऑप्शन हैं। सेल के अवसर पर Realme और Flipkart दोनों ही बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स भी दे रहे हैं, जिससे खरीदारी और भी किफ़ायती हो सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme 16 Pro 5G के बैंक डिस्काउंट और प्राइस की डिटेल्स
फर्स्ट सेल में Flipkart पर चल रहे ऑफर्स:
Realme 16 Pro 5G की कीमत और ऑफर्स
- 31,999 रुपए में 8GB + 128GB
- 33,999 रुपए में 8GB + 256GB
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
- 36,999 रुपए में 12GB + 256GB
इंस्टेंट 3,000 रुपए बैंक डिस्काउंट चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर मिल सकता है।
Realme 16 Pro+ 5G की कीमत और ऑफर्स
- 39,999 रुपए में 8GB + 128GB
- 41,999 रुपए में 8GB + 256GB
- 44,999 रुपए में 12GB + 256GB
इस मॉडल पर भी 4,000 रुपए तक बैंक डिस्काउंट उपलब्ध हो सकता है।
इसके साथ ही नो-कॉस्ट EMI का फायदा दिया जा रहा है। Flipkart पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसमें पुराने फोन के बदले अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे कुल कीमत और कम हो जाती है।
Realme 16 Pro 5G के फीचर्स
Realme 16 Pro 5G में 6.67-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का पावरफुल प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो क्लियर और शार्प आउटपुट देता है। परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Max 5G प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जल्दी चार्ज हो जाती है।
Realme 16 Pro+ 5G के फीचर्स
Realme 16 Pro+ 5G में 6.78-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा सेगमेंट में यह फोन काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 200MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है, जिससे प्रो-लेवल फोटोग्राफी और बेहतर ज़ूम एक्सपीरियंस मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme 16 Pro+ 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में भी 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







8GB RAM









