
केवल ₹11,199 में खरीदें DSLR जैसा 108MP AI कैमरा और 16GB रैम वाला POCO फोन, पहली बार हुआ ₹3300 सस्ता
पोको के 108MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 5030mAh बैटरी वाले Poco M6 Plus 5G पर Flipkart दे रहा है भारी छूट। इस फोन अब सिर्फ 11,199 रुपए में उपलब्ध है। जानें इस धांसू डील के बारे में सबकुछ।
Poco M6 Plus 5G at Big Price Cut: अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी मिले, लेकिन आपका बजट ज्यादा खर्च करने की इजाजत नहीं देता, तो आपके लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। Poco M6 Plus 5G इस समय Flipkart पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे यह फोन अब अपने सेगमेंट का एक बेहद आकर्षक विकल्प बन गया है। खास बात यह है कि इसमें आपको 108 मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन कैमरा मिलता है, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में ही देखने को मिलता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Poco M6 Plus 5G पर बंपर डिस्काउंट
Flipkart पर Poco M6 Plus 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट इस समय सिर्फ 11,199 रुपए की कीमत में लिस्ट किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि जब यह फोन लॉन्च हुआ था तब इसकी कीमत 14,499 रुपए रखी गई थी। यानी अब सीधे तौर पर ग्राहकों को 3,300 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इस कीमत में 108MP कैमरा और 5G सपोर्ट वाला फोन मिलना इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी डील बना देता है।
बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा
सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि Flipkart इस फोन पर कई अतिरिक्त ऑफर्स भी दे रहा है। अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 5% का अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहक 6,800 रुपए तक की अतिरिक्त छूट का फायदा भी उठा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज का पूरा लाभ पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और वर्किंग स्टेटस पर निर्भर करता है। सही फोन एक्सचेंज करने पर Poco M6 Plus 5G और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Poco M6 Plus 5G में है 5 धांसू फीचर्स
1. डिस्प्ले: बड़ी स्क्रीन और स्मूद एक्सपीरियंस
Poco M6 Plus 5G में 6.79 इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ वीडियो देखने और गेम खेलने के लिए भी बेहतरीन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट, जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप नेविगेशन बेहद स्मूद महसूस होता है। स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें Gorilla Glass प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जो इसे स्क्रैच और हल्की गिरावट से बचाने में मदद करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
2. परफॉर्मेंस: Snapdragon प्रोसेसर का दम
फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 Accelerated Edition प्रोसेसर दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में अच्छी परफॉर्मेंस देता है। यह चिपसेट डेली यूज़, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए बिल्कुल सही माना जाता है। सोशल मीडिया ऐप्स, वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन ब्राउज़िंग जैसे काम फोन पर बिना किसी बड़ी रुकावट के किए जा सकते हैं। 6GB RAM की वजह से ऐप स्विचिंग भी स्मूद रहती है।
3. कैमरा: 108MP कैमरा बना रहा है खास
Poco M6 Plus 5G की सबसे बड़ी यूएसपी इसका 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। यह कैमरा अच्छी रोशनी में काफी डिटेल्ड और शार्प फोटो कैप्चर करता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है, जिससे पोर्ट्रेट शॉट्स बेहतर बनते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.5 अपर्चर के साथ आता है। कम बजट में बेहतर फोटोग्राफी चाहने वालों के लिए यह फोन एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
4. बैटरी: दिनभर साथ निभाने वाली पावर
बैटरी के मामले में भी Poco M6 Plus 5G निराश नहीं करता। इसमें 5,030mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन आराम से चल जाती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और बार-बार चार्जिंग की टेंशन नहीं रहती।
5. सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी
यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित HyperOS पर चलता है, जो एक क्लीन और स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, इंफ्रारेड और USB Type-C पोर्ट जैसे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Misty Lavender






