छूट के बाद आधी हो गई कीमत! 108MP कैमरा वाला फोन अब केवल ₹10 हजार में
शाओमी का 108MP कैमरा वाला फोन Redmi Note 11S ग्राहकों को केवल 10 हजार रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसपर फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स का फायदा दिया जा रहा है।

अगर आपको लगता है कि पावरफुल कैमरा वाला फोन खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करनी होगी, तो आप गलत हैं। खास ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ Redmi Note 11S को करीब 10 हजार रुपये कीमत पर ऑर्डर किया जा सकता है। इस डिवाइस में बैक पैनल पर 108MP कैमरा सेटअप दिया गया है और सामने पंच-होल सेल्फी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें 5000mAh क्षमता वाली बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बजट प्राइस पर ग्राहकों को Redmi Note 11S अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर दिया जा रहा है। इस फोन के बेस मॉडल को ओरिजनल लॉन्च प्राइस के मुकाबले करीब 10 हजार रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है और अलग से बैंक ऑफर्स का फायदा लिया जा सकता है। बंपर छूट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 10 हजार रुपये के करीब रह जाता है। आइए आपको इस डील के बारे में बताते हैं।
इन ऑफर्स के साथ खरीदें Redmi Note 11S
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Redmi Note 11S के 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट को 10,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसपर 45 प्रतिशत का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है और इसका ओरिजनल प्राइस 19,999 रुपये है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है और इसके बाद इफेक्टिव प्राइस 10 हजार रुपये के करीब रह जाएगा।
डिवाइस को स्पेस ब्लैक और पोलार वाइट कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऐसे हैं Redmi Note 11S के स्पेसिफिकेशंस
रेडमी फोन में 6.43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1000nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है और इसके बैक पैनल पर 108MP मेन लेंस के साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। 16MP सेल्फी कैमरा वाले डिवाइस में 5000mAh क्षमता वाली बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Horizon Blue










