₹7000 की छूट पर 108MP कैमरा फोन, इस कंपनी के स्मार्टवॉच और इयरबड्स भी सस्ते

May 02, 2024 08:26 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान 
share Share
Follow Us on

टेक कंपनी Honor ने अपने स्मार्टफोन और बाकी प्रोडक्ट्स सस्ते करने की घोषणा कर दी है। 108MP कैमरा वाला फोन 7000 रुपये सस्ते में खरीदने का बड़ा मौका 7 मई तक के लिए मिल रहा है। इयरबड्स और वॉच पर भी कंपनी ने डिस्काउंट दिया है।

₹7000 की छूट पर 108MP कैमरा फोन, इस कंपनी के स्मार्टवॉच और इयरबड्स भी सस्ते

चाइनीज टेक कंपनी Honor ने लंबे वक्त तक भारतीय स्मार्टफोन मार्केट से गायब रहने के बाद पिछले साल दोबारा एंट्री की और दमदार स्मार्टफोन्स पेश किए हैं। इस कंपनी के पास टैबलेट और वियरेबल्स का मार्केट भी है। अब Honor ने मई के पहले सप्ताह में ही ढेरों प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की घोषणा कर दी है और बताया है कि 7 मई तक इसके स्मार्टफोन और बाकी प्रोडक्ट बड़ी छूट पर मिलेंगे।

ऑनर ने घोषणा की है कि इसके डिवाइसेज को 2 मई ये 7 मई के बीच खास डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। ये डिवाइसेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर खरीदे जा सकते हैं। खास ऑफर्स के अलावा बैंक डिस्काउंट का फायदा भी दिया जा रहा है। आइए इन ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Honor X9b पर 7000 रुपये की छूट

कंपनी का 108MP कैमरा वाला मिडरेंज फोन Honor X9b पर 7000 रुपये का बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिवाइस पर 4000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है और सभी बैंक्स के क्रेडिट या डेबिट कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में 3000 रुपये का डिस्काउंट अलग से मिल रहा है। इस तरह कुल 7000 रुपये की छूट के बाद पहली बार यह फोन 18,999 रुपये में खरीदने का मौका ग्राहकों के पास है।

फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस के बैक पैनल पर 108MP कैमरा सेटअप दिया गया है। Honor X9b 5G में एंटी-ड्रॉप कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के अलावा 3 दिनों तक चलने वाली 5800mAh बैटरी दी गई है। Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर वाले इस फोन में 16MP सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Honor Choice Smartwatch पर ऑफर

बड़े 1.95 इंच डिस्प्ले के साथ आने वाली स्मार्टवॉच में 12 दिनों तक चलने वाली बैटरी मिलती है। यह वॉच 5ATM तक वॉटरप्रूफ है और इसमें कस्टमाइजेबल वॉच फेसेज के अलावा ढेरों हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इसमें ढेर सारे स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट भी दिया गया है। स्मार्टवॉच पर 1500 रुपये का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है और इसकी कीमत 4,999 रुपये रह गई है।

Honor Choice Earbuds X5 पर छूट

प्रीमियम इयरबड्स खरीदना चाहते हैं तो ये बेहतरनी कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं। इन इयरबड्स में 30dB ऐक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि केस के साथ यूजर्स को 35 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिल जाता है और ये Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी ऑफर कर रहे हैं। IP54 रेटिंग वाले इयरबड्स की कीमत ऑफर्स के बाद केवल 1,799 रुपये रह गई है। वहीं, 3 मई तक ये केवल 1,699 रुपये में मिलेंगे।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।