केवल ₹10 हजार में आया 108MP AI कैमरा फोन, साथ महंगी Smartwatch एकदम FREE
टेक कंपनी itel की ओर से भारतीय मार्केट में नया बजट फोन itel S24 लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस में 108MP AI कैमरा सेटअप दिया गया है और इसके साथ में कंपनी खास ऑफर के चलते फ्री स्मार्टवॉच भी दे रही है।

स्मार्टफोन कंपनियां बजट सेगमेंट में एक के बाद एक कमाल के डिवाइसेज लॉन्च कर रही हैं और अब टेक ब्रैंड itel ने धमाका किया है। ब्रैंड ने करीब 10 हजार रुपये कीमत पर दमदार 108MP AI कैमरा वाला फोन itel S24 लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में बड़े डिस्प्ले के अलावा दमदार परफॉर्मेंस का फायदा भी ग्राहकों को मिलेगा।
itel S24 में खास Memory Fusion टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है, जिसके साथ इसकी रैम क्षमता वर्चुअल रैम के साथ 16GB तक बढ़ाई जा सकती है। बेहतरीन ऑडियो के लिए इस फोन में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं और पंच-होल डिस्प्ले मिलता है। ऑथेंटिकेशन के लिए यह डिवाइस साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।
फोन के साथ स्मार्टवॉच एकदम फ्री
कीमत की बात करें तो itel S24 का इकलौता 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरियंट 10,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से ऑर्डर किया जा सकता है। डिवाइस दो कलर ऑप्शंस- स्टारी ब्लैक और डॉन वाइट में उपलब्ध है। इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ 10 पर्सेंट तक इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
बैंक ऑफर के बाद फोन की कीमत 10 हजार रुपये के करीब रह जाएगी। विकल्प के तौर पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर भी 10,200 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। इसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। itel S24 के साथ 999 रुपये कीमत की itel P42 स्मार्टवॉच एकदम Free मिल रही है।
ऐसे हैं itel S24 के स्पेसिफिकेशंस
नए बजट डिवाइस में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच-सैंपलिंग रेट के साथ दिया गया है। अच्छी परफॉर्मेंस के लिए फोन में Mediatek Helio G91 प्रोसेसर दिया गया है और वर्चु्अल रैम सपोर्ट के साथ 16GB तक रैम मिल जाती है। बैक पैनल पर 108MP+AI कैमरा सेटअप मिलता है और इसमें 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की 5000mAh बैटरी को 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


