1 लाख का Samsung फोन मिल रहा ₹56,600 सस्ता, मुड़ने वाले स्मार्टफोन पर बड़ी छूट
लगभग 1 लाख रुपये में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Z Flip 4 5G स्मार्टफोन का टॉप 256GB स्टोरेज वेरिएंट इस समय Amazon पर पूरे 56,600 रुपये में मिल रहा है। अब यह महंगा फोन मात्र 38,399 रुपये में मिल रहा है।

अब आपका सैमसंग का फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि महंगा होने की वजह से यह कई लोग इसे नहीं पाते। Samsung फैन्स के लिए खुशखबरी है। ब्रांड का एक महंगा स्मार्टफोन इस समय लगभग अपनी सबसे कम कीमत में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं सैमसंग के पॉपुलर फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Flip 4 5G की। फोन का टॉप वेरिएंट, जिसमें 256GB स्टोरेज है, पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपनी लॉन्च प्राइस से 56,000 रुपये से भी बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। कीमत में इतनी बड़ी कटौती से यह अब कई लोगों के बजट में आ गया है। यह एक फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल फोन है। अगर आप भी ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं, वो भी सबसे कम कीमत में, तो यह आपके लिए एक पैसा वसूल डील हो सकती है। इससे पहले कि स्टॉक पूरा खत्म हो जाए, तो इसे लपक लीजिए। चलिए डिटेल में बताते हैं डील के बारे में सबकुछ...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लॉन्च प्राइस से सीधे 56,600 रुपये सस्ता
बता दें कि लॉन्च के समय, भारत में इसकी कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये थी। इस समय, फोन का टॉप वेरिएंट यानी 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। दरअसल, Amazon पर फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट इस समय 38,399 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। इस कीमत में फोन का Graphite कलर वेरिएंट मिल रहा है।
यानी यह बिना किसी सेल के ही अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 56,600 रुपये सस्ता मिल रहा है। अमेजन फोन पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिसका लाभ लेकर इसकी कीमत को 35,450 रुपये तक और कम कर सकते हैं। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी। फोन का 256GB स्टोरेज वाला Light Blue कलर वेरिएंट अमेजन पर 38,980 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है।
Samsung Galaxy Z Flip 4 5G के बेसिक स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.7 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X मेन डिस्प्ले मिलता है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 1.9 इंच का सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले भी है, जो इनकमिंग कॉल, मैजेस, नोटिफिकेशन वगैराह की जानकारी दिखाता है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसके हिंज एल्यूमिनियम से बने हैं। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोटोग्राफी के लिए, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 12 मेगापिक्सेल का डुअल-पिक्सेल ऑटोफोकस सेंसर और 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 10 मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग, 15W Qi वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3700mAh बैटरी है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में फोन 19 घंटे तक का प्लेबैक टाइम या 34 घंटे तक का टॉक टाइम प्रदान करता है। इसकी रिवर्स चार्जिंग से आप कम्पैटिबल ईयरबड्स चार्ज कर सकते हैं। फोन वॉटर रेजिस्टेंट है और दावा है कि यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक काम कर सकता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Blue














