Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Budget 2026 what is the impact on smartphones price become costlier or cheaper after 1st February What experts say
Budget 2026: स्मार्टफोन की कीमतों पर क्या होगा असर, महंगे होंगे या सस्ते? यहां जानें

Budget 2026: स्मार्टफोन की कीमतों पर क्या होगा असर, महंगे होंगे या सस्ते? यहां जानें

संक्षेप:

बस कुछ ही देर में बजट पेश होने वाला है और मोबाइल खरीदने वालों की धड़कनें तेज हैं। क्या सरकार स्मार्टफोन की कीमतों पर राहत देगी या महंगाई का झटका लगेगा? जानें बजट से पहले एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं।

Feb 01, 2026 11:31 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Budget 2026: अब बस कुछ ही देर में देश का आम बजट पेश होने वाला है। जिसकी वजह से हर तरफ चर्चा है कि मोबाइल फोन की कीमतें बाद में सस्ती होंगी या महंगी। कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी, और उसके ठीक बाद पता चलेगा कि स्मार्टफोन की कीमतों में राहत आएगी या नहीं। बजट आने से पहले अलग-अलग इंडस्ट्री सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स में बदलाव की मांग कर रही हैं, ताकि मेक इन इंडिया को रफ्तार मिल सके।

जिसका सीधा फायदा उन कंपनियों को होगा जो भारत में मोबाइल और उनके पार्ट्स बना रही हैं। फिलहाल भारत में तैयार हो रहे iPhone अब ग्लोबल मार्केट में भेजे जा रहे हैं, जिससे देश मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर उभर रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या भारत में बिकने वाले iPhone पर टैक्स में कोई राहत मिलेगी या नहीं, इसका जवाब बजट भाषण शुरू होते ही सामने आ जाएगा।

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं Budget 2026 के बारे में?

Budget 2026 के ऐलान से पहले इंडस्ट्री को बड़े बदलाव की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ सालों में कई इंडियन कंपनियों की मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ गई है, जिससे दाम नीचे आए थे। लेकिन इस बार हालात थोड़े बदल रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है Chipsets और Memory जैसे पार्ट्स की कीमतें बढ़ना है। AI टेक्नोलॉजी और डेटा सेंटर्स के लिए दुनिया भर में इन पार्ट्स की मांग बढ़ गई है। इसका सीधा असर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों पर पड़ा है। उनके लिए मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ गई है जिससे फोन के दाम बढ़ सकते हैं।

इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बजट में अगर GST कम किया जाए, खासकर एंट्री लेवल और मिड बजट फोन पर, तो इसका असर फोन की कीमतों को बढ़ने से रोका जा सकता है। इससे कंपनियों को लागत बढ़ने के दबाव से थोड़ी राहत मिल सकती है।

कई विश्लेषक ने कहा है कि Budget 2026 में सरकार को डोमेस्टिक मोबाइल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान देना चाहिए। अगर भारत में कैमरा, बैटरी और PCB जैसे पार्ट्स ही बनने लगें, तो लागत कम हो सकती है और लंबे समय में फोन सस्ते हो सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।