Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़BSNL to Discontinue Its Popular 251 rupees Students Plan Last Chance to Grab High Speed Data and Unlimited Calls
केवल दो दिन मौका! स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट 251 रुपये वाला ये रीचार्ज, हो रहा है बंद

केवल दो दिन मौका! स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट 251 रुपये वाला ये रीचार्ज, हो रहा है बंद

संक्षेप:

जो यूजर्स कम दाम में ज्यादा डाटा और फ्री कॉलिंग की तलाश में हैं, उनके लिए BSNL की ओर से आखिरी मौका दिया गया है। जल्द वे 251 रुपये के BSNL Learners Plan का चुनाव नहीं कर पाएंगे।

Dec 11, 2025 08:16 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कम खर्च में ज्यादा इंटरनेट चाहने वाले स्टूडेंट्स के लिए BSNL लंबे समय से अफॉर्डेबल प्लान पेश करता आया है। इन्हीं में से एक 251 रुपये वाला Learners Plan भी था, जिसे लॉन्च होते ही स्टूडेंट्स के बीच काफी पसंद किया गया। हालांकि, अब यह प्लान बंद होने वाला है और कंपनी ने साफ कर दिया है कि कुछ ही दिनों में इससे रीचार्ज करना संभव नहीं होगा।

तेजी से बढ़ते ऑनलाइन एजुकेशन के दौर में स्टूडेंट्स को बड़े डाटा पैक की जरूरत रहती है। इस जरूरत को देखते हुए BSNL ने यह स्पेशल पैक लॉन्च किया था। कंपनी ने इसमें 100GB हाई-स्पीड इंटरनेट दिया था, जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह थी कि डाटा पर कोई डेली लिमिट नहीं रखी गई और स्टूडेंट्स अपनी जरूरत के हिसाब से पूरा डाटा कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:Jio का WiFi यूज करते हैं आप? तो ये है पासवर्ड बदलने का सबसे आसान तरीका

कॉलिंग और SMS में भी पूरा पैकेज

इंटरनेट के साथ सिंपल और बिना शर्त वाला कॉलिंग पैक भी इसकी एक बड़ी USP है। यूजर्स को पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है, जिसमें रोमिंग भी शामिल है। इसके अलावा, हर दिन 100 मुफ्त SMS भी मिलते हैं, जिससे यह पैक कॉलेज-going यूजर्स के लिए और भी काम का बन जाता है।

कीमत कम में ज्यादा फायदे

251 रुपये कीमत में 28 दिन की वैलिडिटी वाला यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है, जो हर महीने ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते थे। BSNL के अन्य प्लान्स की तुलना में Learners Plan ज्यादा ‘वैल्यू फॉर मनी’ बनकर उभरा, क्योंकि इसमें किसी भी तरह के हिडन कैप्स या लिमिट्स नहीं रखी गई हैं।

ये भी पढ़ें:साल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये ऐप्स, Apple ने कर दिया खुलासा

अब क्यों हो रहा है बंद?

BSNL ने इस प्लान के लिए लॉन्च के वक्त ही एक टाइलाइन तय की थी, और अब वह टाइमलाइन खत्म होने वाली है। कंपनी ने घोषणा की है कि 13 दिसंबर, 2025 के बाद यह प्लान उपलब्ध नहीं रहेगा। यानी जो भी यूजर इसका फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें इससे पहले रिचार्ज करना होगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।