गजब ब्रॉडबैंड, ₹399 में 50Mbps स्पीड और 3300GB डेटा, पहले 12 महीने डिस्काउंट
BSNL ने Fiber BSNL SPARK नाम से एक नया प्लान लॉन्च किया है। प्लान में ग्राहकों को सिर्फ 399 रुपये प्रति माह में 50Mbps स्पीड, हर महीने 3300GB डेटा औरअनलिमिटेड वॉयस कॉल जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। कंपनी पहले 12 महीनों के लिए इस प्लान पर डिस्काउंट दे रही है।

अगर आप घर पर Broadband लगवाने का प्लान रहे हैं लेकिन कम बजट में तेजतर्रार स्पीड और ढेर सारे डेटा चाहिए, तो BSNL के पास आपके लिए एक शानदार ब्रॉडबैंड प्लान है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है, जो बीएसएनएल की वेबसाइट पर Fiber BSNL SPARK नाम के साथ लिस्टेड है। कंपनी पहले 12 महीनों के लिए इस प्लान पर डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बाद, यह 400 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहा है। सस्ता होने के बावजूद इसमें तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड के साथ ढेर सारा डेटा मिल रहा है। कितनी है कीमत और इस प्लान में क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं, चलिए बताते हैं...
बीएनएस स्पार्क प्लान की डिटेल्स
बीएसएनएल ने एक्स पर पोस्ट कर इस प्लान के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने लिखा कि BSNL Spark plan के साथ अपनी होम कनेक्टिविटी को पावर दें। सिर्फ 399 रुपये प्रति माह में पाएं 50Mbps स्पीड, हर महीने 3300GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और सुरक्षित ब्राउजिंग।


बता दें कि बीएसएनएल की ऑफिशियल साइट पर यह प्लान 449 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। इस प्लान में 3300GB डेटा तक 50Mbps की तेजतर्रार स्पीड मिलती है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 4Mbps रह जाती है। अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए प्लान के साथ ग्राहकों को एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है, बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा। कंपनी के वेबसाइट के अनुसार, यह प्लान 6 महीने और 12 महीने के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी पहले 12 महीने के लिए 50 रुपये प्रति माह का डिस्काउंट दे रही है। 13वे महीने से इसकी कीमत 449 रुपये प्रति माह हो जाएगी। इससे पहले की ऑफर्स समाप्त हो जाए, तुरंत फायदा उठा लीजिए।
कैसे उठाएं फायदा
ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल की वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए इस प्लान की डिटेल्स ले सकते हैं। एक्स पर कंपनी ने बताया कि ग्राहक 18004444 पर वॉट्सऐप करके के भी इस प्लान को बुक कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




