Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़bsnl rs 251 plan offer 100gb data ends soon check last date
बंद होने वाला 100GB डेटा वाला सस्ता प्लान, इसमें फ्री कॉल्स और SMS भी, लास्ट डेट इस दिन

बंद होने वाला 100GB डेटा वाला सस्ता प्लान, इसमें फ्री कॉल्स और SMS भी, लास्ट डेट इस दिन

संक्षेप:

BSNL का एक धांसू प्लान अब बस कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला है। कंपनी ने इसे लीमिटेड पीरियड ऑफर के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला बल्क डेटा है। हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 251 रुपये के प्लान के बारे में।

Jan 25, 2026 07:29 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BSNL का एक धांसू प्लान अब बस कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला है। कंपनी ने इसे लीमिटेड पीरियड ऑफर के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला बल्क डेटा है। दरअसल, इस प्लान में ग्राहकों को एकमुश्त 100GB डेटा मिलता है। कंपनी ने बताया कि 31 जनवरी को यह प्लान समाप्त हो जाएगा। हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 251 रुपये के प्लान के बारे में। चलिए एक नजर डालते हैं अब इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या मिलता है…

bsnl rs 251 plan ends soon

बीएसएनएल का 251 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 251 रुपये का स्पेशल प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 30 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलती है। इसे खासतौर से हैवी डेटा चाहने वाले ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो बिना किसी रूकावट के मूवी-शो देखना पसंद करते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को एकमुश्त 100GB डेटा मिलता है।

ग्राहक चाहें तो इतना डेटा एक दिन में खत्म कर सकते हैं या थोड़ा-थोड़ा इस्तेमाल करके 30 दिनों तक चला सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज की लागत 8.36 रुपये है। ग्राहकों के एंटरटेनमेंट के लिए इस प्लान में Free BiTV बेनिफिट्स भी मिलता है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

ये भी पढ़ें:₹15499 में दो डिस्प्ले वाला 5G फोन, दिल जीत लेगी यह डील, यहां मिल रहा इतना सस्ता
ये भी पढ़ें:दो डिस्प्ले वाला 5G फोन मात्र ₹15,999 में, अमेजन पर धूम मचा रही यह डील, डिटेल

बीएसएनएल ने अनुसार, यह ऑफर 31 जनवरी 2026 तक ही उपलब्ध है। अगर आप भी हैवी डेटा वाला किफायती प्लान तलाश रहे हैं, तो यह प्लान बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर यह प्लान आपकी जरूरतों को पूरा करता है, तो तुरंत इसका फायदा उठा लीजिए, क्योंकि कुछ दिनों में ऑफर समाप्त होने वाला है। आप कंपनी की ऑफिशियल साइट, मोबाइल ऐप या फिर नजदीकी ऑफिस जाकर इस प्लान की डिटेल्स ले सकते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।