Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़bsnl rs 251 carnival plan offers 100gb data for 30 days offer till 31 dec
251 के रिचार्ज पर धांसू ऑफर, 30 दिन वैलिडिटी के साथ मिलेगा 100GB डेटा, लास्ट डेट इस दिन

251 के रिचार्ज पर धांसू ऑफर, 30 दिन वैलिडिटी के साथ मिलेगा 100GB डेटा, लास्ट डेट इस दिन

संक्षेप:

क्रिसमस के मौके पर BSNL ने ऑफर्स की बारिश कर दी है। कंपनी अपने अलग-अलग प्लान्स में ग्राहकों को एक्स्ट्रा बेनिफिट ऑफर कर रही है। कंपनी अपने 251 रुपये के प्लान पर भी ऑफर दे रही है और अब इसे BSNL Carnival Plan नाम दिया है।

Dec 24, 2025 04:52 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्रिसमस के मौके पर BSNL ने ऑफर्स की बारिश कर दी है। कंपनी अपने अलग-अलग प्लान्स में ग्राहकों को एक्स्ट्रा बेनिफिट ऑफर कर रही है। कंपनी अपने 251 रुपये के प्लान पर भी ऑफर दे रही है और अब इसे BSNL Carnival Plan नाम दिया है। पहले इसी प्लान को लर्नर्स प्लान के तौर पर लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी में बढ़ोतरी कर दी है और एटरटेनमेंट बेनिफिट्स को भी जोड़ दिया है। चलिए एक नजर डालते हैं अब इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या मिल रहा है और क्या है इस ऑफर की लास्ट डेट...

बीएसएनएल का 251 रुपये का प्लान

बीएसएनएल ने इसे कर्निवल प्लान नाम दिया है। बीएसएनएल का 251 रुपये का यह स्पेशल प्लान अब 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। पहले इसे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया था। इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 30 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलती है। प्लान में ग्राहकों को 100GB डेटा और डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज की लागत 8.36 रुपये है। ग्राहकों के एंटरटेनमेंट के लिए इस प्लान में Free BiTV बेनिफिट्स भी मिलता है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

ये भी पढ़ें:Google का क्रिसमस गिफ्ट, आधी कीमत में लें सालभर चलने वाले AI प्लान्स, डिटेल

बीएसएनएल ने अनुसार, यह ऑफर 24 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक वैलिड रहेगा। अगर आप भी हैवी डेटा वाला किफायती प्लान तलाश रहे हैं, तो यह प्लान बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर यह प्लान आपकी जरूरतों को पूरा करता है, तो तुरंत इसका फायदा उठा लीजिए, क्योंकि ऑफर केवल कुछ समय के लिए ही है। आप कंपनी की ऑफिशियल साइट, मोबाइल ऐप या फिर नजदीकी ऑफिस जाकर इस प्लान की डिटेल्स ले सकते हैं।

बीएसएनएल का ट्वीट

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।