Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़bsnl rs 1 plan launched offer 60gb data valid till 31st january
फिर आया ₹1 प्लान, मिलेगा 60GB डेटा और 3000 SMS, देखें ऑफर की लास्ट डेट

फिर आया ₹1 प्लान, मिलेगा 60GB डेटा और 3000 SMS, देखें ऑफर की लास्ट डेट

संक्षेप:

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर 1 रुपये का पैसा वसूल प्लान लॉन्च कर दिया है। 1 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 60GB डेटा और कुल 3000 SMS भी मिलेंगे।

Jan 03, 2026 07:07 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर 1 रुपये का पैसा वसूल प्लान लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने X पर इसकी जानकारी दी है और यह भी बताया कि यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध है। 1 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को ढेर सारा डेटा और कुल 3000 SMS भी मिलेंगे। चलिए डिटेल में बताते हैं 1 रुपये के इस प्लान में क्या-क्या मिलेगा...

बीएसएनएल का 1 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 1 रुपये का प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ कंपनी अपने ग्राहकों को अपना 4G नेटवर्क आजमाने का मौका दे रही है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डेटा मिलेगा है, यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 60GB डेटा मिलेगा। प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान ग्राहकों को कुल 3000 एसएमएस मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:भारत में आते ही धूम मचा देगा OnePlus Nord 6, इतनी होगी कीमत, देखें खासियत

कंपनी ने एक्स पर बताया कि ऑफर की लास्ट डेट 31 जनवरी है, इससे पहले ऑफर समाप्त हो जाए, तुरंत इसका लाभ उठा लीजिए। आप नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस और बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए इस ऑफर के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

बीएसएनएल का ट्वीट

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।