
तुरंत लपक लो ₹1 का रिचार्ज, 30 दिन वैलिडिटी के साथ 60GB डेटा और फ्री कॉल्स, देखें लास्ट डेट
BSNL Diwali Bonanza Offer: बीएसएनएल का दिवाली बोनान्जा ऑफर अब बस कुछ दिनों में समाप्त होने जा रहा है। इस ऑफर के जरिए कंपनी ग्राहकों को उसका 4G नेटवर्क आजमाने का मौका दे रही है, वो भी मात्र 1 रुपये में। चलिए बताते हैं 1 रुपये में ग्राहकों को क्या-क्या मिलेगा...
BSNL Diwali Bonanza Offer: बीएसएनएल का दिवाली बोनान्जा ऑफर अब बस कुछ दिनों में समाप्त होने जा रहा है। इस ऑफर के जरिए कंपनी ग्राहकों को उसका 4G नेटवर्क आजमाने का मौका दे रही है, वो भी मात्र 1 रुपये में। अगर आप भी मात्र 1 रुपये में महीने भर बिंदास अनलिमिटेड कॉलिंग, ढेर सारे डेटा और एसएमएस का मजा लेना चाहते हैं, तो जल्द कीजिए, क्योंकि यह ऑफर 15 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इस ऑफर के तहत, कंपनी ने 1 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है। चलिए बताते हैं 1 रुपये में ग्राहकों को क्या-क्या मिलेगा...
बीएसएनएल 1 रुपये का प्लान
बीएसएनएल का यह 1 रुपये का प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। मात्र 1 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे।
जैसा कि हमने बताया प्लान में डेली 2GB डेटा मिलेगा यानी ग्राहकों को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 60GB डेटा मिलेगा। यह 4G डेटा है। डेली डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद भी ग्राहक 40kbps की स्पीड से इंटरनेट यूज करना जारी रखा जा सकेंगे।
केवल नए यूजर्स को ही मिलेगा प्लान
ध्यान रहें कि बीएसएनएल का यह ऑफर केवल नए यूजर्स के लिए है, यानी अगर आप मौजूदा ग्राहक हैं तो आप इसका लाभ नहीं ले पाएंगे। कंपनी इस प्लान के साथ ग्राहकों को 4G SIM भी FREE दे रही है।
कैसे खरीदें
कंपनी ने बताया कि यह ऑफर 15 नवंबर का समाप्त होने वाला है। अगर आप भी बीएसएनएल के इस यूनिक ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी बीएसएनएल रिटेलर या कॉमन सर्विसेज सेंटर (CSC) जाकर या कंपनी की वेबसाइट या बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप के जरिए भी इस प्लान की जानकारी ले सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं।
कंपनी का ट्वीट

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




