Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़bsnl reduces validity of its 8 popular prepaid plans by upto 36 days check list
महंगा हुआ रिचार्ज, इस कंपनी ने 36 दिनों तक घटाई प्लान्स की वैलिडिटी

महंगा हुआ रिचार्ज, इस कंपनी ने 36 दिनों तक घटाई प्लान्स की वैलिडिटी

संक्षेप:

BSNL ने अपने कई पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स अब ग्राहकों को महंगे पड़ेंगे। बीएसएनएल ने कई प्लान्स की वैलिडिटी में बड़ी कटौती कर दी है। कंपनी ने 1499 रुपये के प्लान में सबसे ज्यादा 36 दिन तक की कटौती कर दी है। देखें लिस्ट

Sun, 2 Nov 2025 01:40 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BSNL ने अपने कई पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी में बड़ा बदलाव कर दिया है, जिससे अब ये प्लान्स ग्राहकों को पहले से महंगे पड़ेंगे। टेलीटॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल ने अपने कुछ पॉपुलर प्लान्स की वैलिडिटी कम कर दी है या फिर डेटा बेनिफिट में कटौती की है। हालांकि, कंपनी ने इनकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे ये प्लान अप्रत्यक्ष रूप से महंगे हो गए हैं। कंपनी ने 1499 रुपये के प्लान की वैलिडिटी में 36 दिनों की कटौती कर दी है। यहां उन सभी प्लान्स की लिस्ट दी गई है, जिनकी वैलिडिटी में कटौती की गई है।

1. बीएसएनएल का 1499 रुपये का प्रीपेड प्लान

कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी में 36 दिनों की कटौती की है। पहले इसमें 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन अब इस प्लान में केवल 300 दिनों की ही वैलिडिटी मिलेगी। अब इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और अनलिमिटेड डेटा (32GB के बाद स्पीड घटकर स्पीड 40Kbps हो जाएगी) मिलता है। पहले डेटा लिमिट 24GB थी। इस प्लान की वैलिडिटी 36 दिन कम हो गई है, लेकिन डेटा बेनिफिट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

2. बीएसएनएल का 997 रुपये का प्रीपेड प्लान

कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी 10 दिनों की कटौती की है। पहले इसमें 160 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन अब इसमें 150 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/एसटीडी/रोमिंग, मुंबई और दिल्ली सहित), डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेली 2GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps हो जाएगी।

3. बीएसएनएल का 897 रुपये का प्रीपेड प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी में 15 दिनों की और डेटा बेनिफिट में 66GB की कटौती की गई है। पहले यह प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी और 90GB डेटा के साथ आता था। अब इस प्लान में केवल 165 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। अब इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 24GB डेटा (पहले से 66GB कम) और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:601 रुपये का स्पेशल प्लान लाई कंपनी, 1 साल चलाएं Unlimited 5G

4. बीएसएनएल का 599 रुपये का प्रीपेड प्लान

कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी में 14 दिनों की कटौती की है। पहले यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था। अब, बीएसएनएल के 599 रुपये वाले वर्क फ्रॉम होम (WFH) स्पेशल प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ होम और नेशनल रोमिंग (दिल्ली और मुंबई में MTNL नेटवर्क सहित) में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड डेटा (डेली 3GB डेटा के बाद स्पीड घटकर 40Kbps हो जाएगी) और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे।

5. बीएसएनएल का 439 रुपये का प्रीपेड प्लान

कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी 10 दिनों की कटौती की है। पहले यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था। अब इस प्लान में 80 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 300 एसएमएस मिलेंगे।

6. बीएसएनएल का 319 रुपये का प्रीपेड प्लान

कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी 5 दिनों की कटौती की है। पहले यह प्लान 65 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था। अब इस प्लान 60 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स, 300 एसएमएस और अनलिमिटेड डेटा (10GB के बाद स्पीड घटकर स्पीड 40Kbps हो जाएगी) मिलेगा।

7. बीएसएनएल का 197 रुपये का प्रीपेड प्लान

कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी 6 दिनों की कटौती की है। पहले यह प्लान 54 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था। अब इस प्लान में 48 दिनों की वैलिडिटी, 300 मिनट वॉयस कॉल, अनलिमिटेड डेटा (4GB के बाद स्पीड घटकर स्पीड 40Kbps हो जाएगी) और 100 एसएमएस मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:500 रुपये से कम में 84 दिन तक वैलिडिटी, 144GB तक डेटा, पैसा वसूल हैं ये 6 प्लान

8. बीएसएनएल का 147 रुपये का प्लान

147 रुपये वाले प्लान में अब अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/एसटीडी/रोमिंग) और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा, जिसकी स्पीड 5GB के बाद घटकर 40Kbps हो जाएगी और 25 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। पहले इस प्लान में 10GB की डेटा लिमिट थी।

(नोट- प्लान और बेनिफिट्स सर्कल के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। कृपया संबंधित जानकारी के लिए बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप या आधिकारिक बीएसएनएल वेबसाइट देखें।)

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।