काम की बात: 1 रुपये भी नहीं होगा खर्च, FREE SIM के साथ मिलेगा 60GB डेटा, 30 दिनों तक मौज
BSNL ग्राहकों को FREE SIM दे रही है। फ्री सिम के साथ ग्राहकों को 30 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस भी मिलेंगे। यानी पूरे 30 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 60GB डेटा और कुल 3000 एसएमएस मिलेंगे।

BSNL अपने ग्राहकों को सबसे कम कीमत में प्रीपेड प्लान्स की पेशकश करने के लिए पॉपुलर है। कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग तरह के ऑफर्स लेकर आती रहती है। हाल ही में कंपनी 1 रुपये का फ्रीडम ऑफर लेकर आई थी। अब कंपनी एक और अनोखा ऑफर लेकर आई है, जिसमें ग्राहकों का अब 1 रुपये भी खर्च नहीं होगा। इस ऑफर में ग्राहकों को FREE SIM, डेटा, कॉलिंग सबकुछ मुफ्त में मिलेगा। चलिए डिटेल में बताते हैं बीएसएनएल के इस ऑफर के बारे में सबकुछ...
30 दिनों तक ग्राहकों की मौज
बीएसएनएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि यह ऑफर केवल 31 मई तक ही उपलब्ध है। ऑफर के तहत, बीएसएनएल ग्राहकों को फ्री SIM दे रही है। फ्री सिम के साथ ग्राहकों को 30 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस भी मिलेंगे। यानी पूरे 30 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 60GB डेटा और कुल 3000 एसएमएस मिलेंगे। लेकिन यह ऑफर केवल नए ग्राहकों के लिए है। ग्राहक अपने नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस या रिटेल स्टोर जाकर इस प्लान के बारे में जानकारी ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे अब यह ऑफर केवल कुछ ही दिन उपलब्ध रहेगा, इसलिए जल्दी फैसला लें।
आप भी देखें ऑफर का वीडियो
चलिए जानते हैं अगर आप इतनी वैलिडिटी और डेटा के लिए किसी अन्य कंपनी पर जाते हैं, तो आपको कितना खर्च करना पड़ सकता है:
Airtel का 379 रुपये का प्लान
यह प्लान पूरे 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में Unlimited 5G Data, गूगल वन सब्सक्रिप्शन, ऐप्पल म्यूजिक, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, सेफ नेटवर्क और फ्री हैलोट्यून्स जैसे एडिशनल बेनिफिट्स शामिल हैं।
Jio का 349 रुपये का प्रीपेड प्लान
यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड, जियो हॉटस्टार और गूगल जेमिनी सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
Vi का 379 रुपये का प्रीपेड प्लान
यह प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, वीआई मूवी एंड टीवी सब्सक्रिप्शन, हाफ डे अनलिमिटेड डेटा, डेटा डिलाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


