Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़bsnl new rs 2626 plan offer 365 days valifity and 949gb data free calls
पूरे 365 दिन की फुर्सत, आ गया सालभर चलने वाला 2626 प्लान, फ्री कॉल्स के साथ 949GB डेटा भी

पूरे 365 दिन की फुर्सत, आ गया सालभर चलने वाला 2626 प्लान, फ्री कॉल्स के साथ 949GB डेटा भी

संक्षेप:

BSNL का नया 2626 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज की लागत 7.19 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.6GB डेटा मिलेगा यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 949GB डेटा मिलेगा।

Jan 24, 2026 04:03 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BSNL अपने ग्राहकों को सबसे कम कीमत में प्रीपेड प्लान्स की पेशकश करने के लिए पॉपुलर है। वैसे तो कंपनी के पोर्टफोलियो में कई किफायती प्रीपेड प्लान्स हैं और अब बीएसएनएल ने एक और पैसा वसूल प्लान लाइनअप में जोड़ दिया है। इस प्लान की कीमत 2626 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 949GB डेटा मिलता है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ...

बीएसएनएल का 2626 रुपये का प्लान

प्लान की कीमत 2626 रुपये है और यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज की लागत 7.19 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.6GB डेटा मिलेगा यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 949GB डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली 2.6GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। अगर आप बार-बार रिचार्ज का झंझट नहीं चाहते और एक बार रिचार्ज करके सालभर टेंशन फ्री रहना चाहते हैं, तो इस प्लान पर विचार किया जा सकता है।

bsnl new rs 2626 plan
ये भी पढ़ें:32 से 55 इंच तक के ब्रांडेड Smart TV पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, तुरंत करें ऑर्डर
ये भी पढ़ें:लपक लो डील: आधी से कम कीमत में 1 लाख का 65 inch TV; इन मॉडल्स पर भी डिस्काउंट

वैसे 365 दिनों की वैलिडिटी वाला यह बीएसएनएल का एकलौता प्लान नहीं है। कंपनी के पोर्टफोलियों में 365 दिन चलने वाले दो और प्लान्स हैं।

बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज की लागत 6.57 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.5GB डेटा मिलेगा यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 912GB डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली 2.5GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

बीएसएनएल का 2799 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज की लागत 7.66 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा मिलेगा यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 1095GB डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली 3GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।