Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़BSNL Makar sankranti offer buy BSNL premium WiFi plan at 799 rupees with 200Mbps speed 5000GB data and OTT
₹999 नहीं, अब ₹799 में मिलेगा BSNL का 200Mbps की स्पीड वाला प्रीमियम WiFi प्लान, पाएं 5000GB डेटा, OTT बेनिफिट्स

₹999 नहीं, अब ₹799 में मिलेगा BSNL का 200Mbps की स्पीड वाला प्रीमियम WiFi प्लान, पाएं 5000GB डेटा, OTT बेनिफिट्स

संक्षेप:

BSNL का मकर संक्रांति ऑफर सुपर प्रीमियम WiFi Plan में मिल रही है 200Mbps स्पीड, 5000GB डेटा और OTT बेनिफिट्स वो भी सिर्फ 799 रुपए में मिल रही 200 रुपए की छूट।

Jan 14, 2026 04:35 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BSNL Big Offer: अगर आप स्लो इंटरनेट, डेटा लिमिट और महंगे ब्रॉडबैंड प्लान से परेशान हैं, तो BSNL आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। इस फेस्टिव सीजन में BSNL ने अपना नया SuperStar Premium WiFi Plan पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 200Mbps की अल्ट्रा-फास्ट इंटरनेट स्पीड, 5000GB डेटा प्रति महीना और साथ में OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जा रहा है। खास बात यह है कि यह प्रीमियम प्लान अब सिर्फ 799 रुपए प्रति महीना में मिल रहा है, वो भी 12 महीने के एडवांस पेमेंट पर 20% की भारी छूट के साथ। वैसे इस प्लान की कीमत 999 रुपए है, लेकिन ऑफर के तहत सस्ता मिल रहा है।

BSNL का यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो वर्क-फ्रॉम-होम करते हैं, ऑनलाइन क्लास लेते हैं, OTT पर मूवी-सीरीज देखते हैं या पूरे परिवार के लिए एक भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्शन चाहते हैं। आज के समय में तेज और स्थिर इंटरनेट एक जरूरत बन चुका है और BSNL इसी जरूरत को ध्यान में रखकर यह किफायती प्लान लेकर आया है। इस प्लान को लेना भी बेहद आसान है। बस WhatsApp पर एक मैसेज भेजकर आप तुरंत अपने मौजूदा प्लान को अपग्रेड कर सकते हैं। आइए आगे जानते हैं BSNL Superstar Premium WiFi Plan की पूरी डिटेल, इसके फायदे और इसे क्यों लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें:Aadhaar से कौनसा मोबाइल नंबर है लिंक जरूर कर लें ऐसे चेक, वरना अटक जाएंगे कई काम

BSNL SuperStar Premium WiFi Plan की खास बातें

BSNL का यह नया SuperStar Premium WiFi Plan उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो बिना रुकावट के तेज इंटरनेट चाहते हैं। इस प्लान में 200Mbps की अल्ट्रा-हाई स्पीड मिलती है, जिससे 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो कॉलिंग बेहद स्मूद हो जाती है। साथ ही, इसमें 5000GB डेटा प्रति महीना दिया जा रहा है, यानी डेटा खत्म होने की टेंशन लगभग खत्म।

OTT प्लेटफॉर्म्स का भी मिलेगा फायदा

इस BSNL WiFi प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिर्फ इंटरनेट ही नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है। यानी मूवी, वेब सीरीज, टीवी शो और एंटरटेनमेंट का मजा अलग-अलग ऐप्स पर बिना किसी अतिरिक्त खर्च के लिया जा सकता है। यह प्लान पूरे परिवार के लिए एक ऑल-इन-वन पैकेज बन जाता है।

कीमत और डिस्काउंट की पूरी जानकारी

BSNL SuperStar Premium WiFi Plan की असली कीमत ₹999 प्रति महीना है, लेकिन फेस्टिव ऑफर के तहत अगर आप 12 महीने का एडवांस पेमेंट करते हैं, तो आपको 20% की सीधी छूट मिलती है। इस डिस्काउंट के बाद प्लान की प्रभावी कीमत सिर्फ ₹799 प्रति महीना रह जाती है, जो इस स्पीड और डेटा के हिसाब से काफी किफायती मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:बड़ी डील: Flipkart फ्रीडम सेल में ₹22,901 सस्ता मिलेगा बेस्ट-सेलिंग iPhone 16

BSNL के मकर संक्रांति ऑफर की वैधता और कैसे करें अपग्रेड

यह खास ऑफर 14 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक वैध है। प्लान को एक्टिवेट या अपग्रेड करने के लिए आपको बस WhatsApp पर 1800 4444 नंबर पर “HI” भेजना होगा। इसके अलावा, BSNL Selfcare App या नजदीकी BSNL ऑफिस से भी यह प्लान लिया जा सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।