छात्रों के लिए ₹251 का स्पेशल प्लान लाई कंपनी, इसमें 100GB डेटा और फ्री कॉल्स, ऑफर की लास्ट डेट

छात्रों के लिए ₹251 का स्पेशल प्लान लाई कंपनी, इसमें 100GB डेटा और फ्री कॉल्स, ऑफर की लास्ट डेट

संक्षेप:

BSNL ने चिल्ड्रन डे के खास मौके पर छात्रों के लिए एक स्पेशल प्लान लॉन्च किया है, जो बेहद किफायती कीमत पर आता है। कंपनी ने एक्स पर इस प्लान की जानकारी देते हुए एक वीडियो टीजर जारी किया है। इस स्पेशल प्लान की कीमत 251 रुपये है। इस प्लान में क्या-क्या मिलेगा, चलिए जानते हैं...

Nov 14, 2025 04:37 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। दरअसल, बीएसएनएल ने चिल्ड्रन डे के खास मौके पर छात्रों के लिए एक स्पेशल प्लान लॉन्च किया है, जो बेहद किफायती कीमत पर आता है। कंपनी ने एक्स पर इस प्लान की जानकारी देते हुए एक वीडियो टीजर जारी किया है। टीजर में कंपनी ने बताया कि यह प्लान सीमित समय के लिए उपलब्ध होगा। इस स्पेशल प्लान की कीमत 251 रुपये है। इस प्लान में क्या-क्या मिलेगा, चलिए जानते हैं...

बीएसएनएल का 251 रुपये का प्लान

बीएसएनएल ने छात्रों के लिए 251 रुपये का एक स्पेशल प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 100GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज की लागत 8.96 रुपये आएगी। कंपनी ने यह भी बताया कि यह एक लिमिटेड पीरियड प्लान है और 14 नवंबर से 14 दिसंबर तक मान्य है।

बीएसएनएल का ट्वीट

read moreये भी पढ़ें:
1 लाख का फोन ला रहा ओप्पो, भारत में इतनी होगी फाइंड X9 सीरीज की कीमत

बीएसएनएल का 225 रुपये का प्लान

कुछ दिन पहले, बीएसएनएल ने अपनी 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली स्पेशल प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। इस मौके पर कंपनी ने 225 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया, जो 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।