BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब सिर्फ ₹166 में महीनेभर लें JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का मजा

Feb 13, 2026 09:06 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BSNL के नए OTT ऐड-ऑन पैक है, जिसमें आप JioHotstar, SonyLIV और Zee5 प्लेटफॉर्म 90 दिनों तक देख सकते हैं। क्रिकेट, सीरीज और फिल्म मोबाइल या TV पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब सिर्फ ₹166 में महीनेभर लें JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का मजा

BSNL Cricket Special Plan: भारत में क्रिकेट और OTT कंटेंट का क्रेज बढ़ता जा रहा है, और इसी को ध्यान में रख BSNL ने एक नया ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है। यह नया 499 रुपए का OTT ऐड-ऑन पैक खास तौर पर क्रिकेट फैंस के लिए पेश किया गया है, ताकि वे T20 World Cup और IPL 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट को बिना ज्यादा खर्च किए अपने फोन या टीवी पर देख सकें। इस पैक को मौजूदा BSNL प्रीपेड प्लान पर शामिल किया जा सकता है, यानी अगर आपके पास पहले से कोई BSNL प्लान एक्टिव है, तो आप इसे जोड़कर OTT प्लेटफॉर्म का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान में JioHotstar, SonyLIV और Zee5 के कंटेंट को 90 दिनों तक एक्सेस करने की सुविधा दी जा रही है, जिसमें लाइव मैच, शोज, वेब सीरीज और फ़िल्में शामिल हैं। बता दें कि महीने के हिसाब से प्लान की कास्ट की 166 रुपए आती है।

BSNL के 499 रुपए वाले OTT ऐड-ऑन प्लान के फायदे

BSNL का नया OTT ऐड-ऑन पैक 499 रुपए में आता है और इसकी वैधता 90 दिन (3 महीने) की होती है। महीने के हिसाब से प्लान की कास्ट की 166 रुपए होती है। यह सिर्फ एक ऐड-ऑन है, जिसका मतलब है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपका पहले से कोई BSNL प्रीपेड प्लान एक्टिव होना जरूरी है। इस पैक में आपको JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। ध्यान दें कि इस प्लान में कोई डेटा, कॉल या SMS बेनिफिट नहीं मिलता है यह सिर्फ स्ट्रीमिंग कंटेंट के लिए ऐड-ऑन प्लान है।

Cricket फैंस के लिए BSNL का धमाका प्लान

ऐसे एक्टिव करें ऐड-ऑन प्लान को

अगर आप BSNL का यह नया OTT ऐड-ऑन प्लान लेना चाहते हैं, तो प्रोसेस बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको BSNL के आधिकारिक WhatsApp नंबर 18004444 पर मैसेज करना होगा। इस नंबर को अपने फोन में सेव करें और फिर WhatsApp खोलकर सिर्फ “Hi” लिखकर भेज दें। मैसेज भेजने के बाद आपको स्क्रीन पर अलग-अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। वहां से आप OTT या ऐड-ऑन प्लान से जुड़ा ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके बाद 499 रुपए वाला OTT ऐड-ऑन प्लान आपके BSNL प्रीपेड नंबर पर एक्टिव कर सकते हैं।

जियो का सबसे सस्ता क्रिकेट प्लान इतने रुपए का

क्रिकेट देखने वालों के लिए Jio ने एक किफायती प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 195 रुपए है। यह 200 रुपये से भी कम में आने वाला डेटा ऐड-ऑन प्लान है और खास बात यह है कि इसमें पूरे 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 195 रुपए वाले इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन है और इसमें कुल 15GB 4G डेटा मिलता है। यह एक डेटा प्लान है, इसलिए इसमें कॉलिंग या SMS की सुविधा शामिल नहीं है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़BSNL launched cheapest OTT plan get JioHotstar SonyLIV and Zee5 at just 166 rupees good news for Cricket Fans
;;;