Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़bsnl gives extra daily data on these four plans offer valid till 31 jan check details
ग्राहकों को मौज, इन 4 प्लान्स पर रोज मिल रहा Extra डेटा, कीमत पहले जितनी, खत्म होने वाला है ऑफर

ग्राहकों को मौज, इन 4 प्लान्स पर रोज मिल रहा Extra डेटा, कीमत पहले जितनी, खत्म होने वाला है ऑफर

संक्षेप:

BSNL अपने चार पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स पर पुरानी कीमत में ही एक्स्ट्रा डेली डेटा ऑफर कर रही है। लेकिन यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए ही है। यह ऑफर जल्द समाप्त होने वाला है। इससे पहले की ऑफर समाप्त हो जाए, तुरंत इसका फायदा उठा लीजिए। लिस्ट में 30 दिन से लेकर 365 दिन तक प्लान्स शामिल हैं।

Jan 09, 2026 07:07 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप भी BSNL के ग्राहक हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत कुछ चुनिंदा प्लान्स पर एक्स्ट्रा डेली डेटा दिया जा रहा है। दरअसल, बीएसएनएल अपने चार पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स पर पुरानी कीमत में ही एक्स्ट्रा डेली डेटा ऑफर कर रही है। लेकिन यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए ही है। यह ऑफर जल्द समाप्त होने वाला है। इससे पहले की ऑफर समाप्त हो जाए, तुरंत इसका फायदा उठा लीजिए। लिस्ट में 30 दिन से लेकर 365 दिन तक प्लान्स शामिल हैं। चलिए एक-एक कर बताते हैं इन प्लान्स के बारे में सबकुछ...

बीएसएनएल का 225 रुपये का प्लान

यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। ऑफर के तहत, फिलहाल इस प्लान में ग्राहकों को डेली 3GB डेटा मिलेगा (यानी कुल 90GB) मिल रहा है। बता दें कि मूल रूप से यह प्लान डेली 2.5GB डेटा (यानी कुल 75GB) के साथ आता है। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी।

bsnl extra daily data offer
ये भी पढ़ें:खुशखबरी, 16 जनवरी से शुरू होगी Amazon Great Republic Day Sale, यह होगा खास

बीएसएनएल का 347 रुपये का प्लान

यह प्लान 50 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। ऑफर के तहत, फिलहाल इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2.5GB डेटा (यानी कुल 125GB) मिल रहा है। बता दें कि मूल रूप से यह प्लान डेली 2GB डेटा (यानी कुल 100GB) के साथ आता है। ध्यान रहे कि डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी।

बीएसएनएल का 485 रुपये का प्लान

यह प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। ऑफर के तहत, फिलहाल इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2.5GB डेटा (यानी कुल 180GB) मिल रहा है। बता दें कि मूल रूप से यह प्लान डेली 2GB डेटा यानी (कुल 144GB) के साथ आता है। ध्यान रहे कि डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी।

बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्लान

यह सालभर चलने वाला बीएसएनएल का किफायती प्लान है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। ऑफर के तहत, फिलहाल इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2.5GB डेटा (यानी कुल 912GB) मिल रहा है। बता दें कि मूल रूप से यह प्लान डेली 2GB डेटा (यानी कुल 730GB) के साथ आता है। ध्यान रहे कि डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी।

ऑफर की लास्ट डेट

यह एक्स्ट्रा डेली डेटा ऑफर केवल 31 जनवरी 2026 तक ही चलेगा यानी ऑफर समाप्त होने में अब बस कुछ ही दि रह गए हैं। ऑफर समाप्त हो जाने के बाद डेटा बेनिफिट पहले जितना हो जाएगा। इससे पहले की ऑफर समाप्त हो जाए, तुरंत इसका लाभ उठा लीजिए। ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल की वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप या फिर टॉल फ्री नंबर 1800-180-1503 पर संपर्क कर ऑफर की डिटेल्स ले सकते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।