Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़bsnl festive offer get 50mbps broadband plan at just rs 399
दिवाली ऑफर: ₹399 में 50Mbps ब्रॉडबैंड, 1 महीने FREE सर्विस, मिलेगा 3300GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स

दिवाली ऑफर: ₹399 में 50Mbps ब्रॉडबैंड, 1 महीने FREE सर्विस, मिलेगा 3300GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स

संक्षेप:

BSNL ने अपने फाइबर बेसिक नियो प्लान (BSNL Fibre Basic Neo) की कीमत में कटौती की है। इस प्लान की वास्तविक कीमत 449 रुपये है। लेकिन ऑफर में यह प्लान सस्ता मिल रहा है। कंपनी ने एक्स पर बताया कि ग्राहक इस प्लान को 399 रुपये प्रति माह में ले सकते हैं।

Oct 23, 2025 02:45 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BSNL अपने ग्राहकों को किफायती कीमत पर प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स की पेशकश करने के लिए पॉपुलर है। दिवाली के मौके पर बीएसएनएल अपने ग्राहकों को एक पॉपुलर ब्रॉडबैंड प्लान पर बंपर डिस्काउंट दे रही है, जिससे प्लान और सस्ता हो गया है। अगर आप भी अपने घर में ब्रॉडबैंड लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल, फेस्टिव ऑफर के तहत, कंपनी ने अपने BSNL Fibre Basic Neo प्लान की कीमत में कटौती कर दी है। चलिए डिटेल में बताते हैं ऑफर के बारे में सबकुछ...

पहले से सस्ता हुआ 50Mbps ब्रॉडबैंड प्लान

दरअसल, बीएसएनएल ने अपने फाइबर बेसिक नियो प्लान (BSNL Fibre Basic Neo) की कीमत में कटौती की है। इस प्लान की वास्तविक कीमत 449 रुपये है। लेकिन ऑफर में यह प्लान सस्ता मिल रहा है। कंपनी ने एक्स पर बताया कि ग्राहक इस प्लान को 399 रुपये प्रति माह में ले सकते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 3300GB तक 50Mbps स्पीड मिलती है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 4Mbps रह जाती है। कंपनी एक्स पर बताया कि ग्राहकों को पहले महीने फ्री सर्विस मिलेगी, जबकि 3 महीने का विकल्प चुनने पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। इस प्लान को 6 महीने और 12 महीने के लिए भी लिया जा सकता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है। बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा। ध्यान रहें कि प्लान में कोई OTT बेनिफिट शामिल नहीं है।

ये भी पढ़ें:परफॉर्मेंस में अच्छे-अच्छों को पछाड़ देगा यह OnePlus फोन, मिलेगी 8000mAh बैटरी

कंपनी का ट्वीट

अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाने के इच्छुक है, तो अपने नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, ऑफिशियल साइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप या फिर टॉल फ्री नंबर 1800-4444 के माध्यम से इस प्लान के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।