31 मार्च के बाद इन प्लान्स पर नहीं मिलेगा EXTRA डेटा और वैलिडिटी, तुरंत करलो रिचार्ज; लिस्ट

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

BSNL अपने 365 दिन चलने वाले 2399 रुपये प्रीपेड प्लान और 72 दिन चलने वाले 485 रुपये के प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा दे रही है। इसके अलावा, बीएसएनएल 150 दिन चलने वाले प्लान पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी ऑफर कर रही है। ऑफर 31 मार्च तक चलेगा।

31 मार्च के बाद इन प्लान्स पर नहीं मिलेगा EXTRA डेटा और वैलिडिटी, तुरंत करलो रिचार्ज; लिस्ट

BSNL अपने कई प्रीपेड प्लान्स पर एक्स्ट्रा डेटा और एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रहा है, लेकिन अब बस कुछ दिनों में यह ऑफर समाप्त होने वाला है। दरअसल, कंपनी अपने 365 दिन चलने वाले 2399 रुपये प्रीपेड प्लान और 72 दिन चलने वाले 485 रुपये के प्लान पर ऑफर के तहत पहले से ज्यादा डेटा दे रही है। इसके अलावा, कंपनी 150 दिन चलने वाले प्लान पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी ऑफर कर रही है। लेकिन यह ऑफर 31 मार्च को समाप्त होने वाला है। ऑफर की लास्ट डेट 31 मार्च है यानी अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इससे पहले की ऑफर समाप्त हो जाए, तुरंत इसका फायदा उठा लीजिए। चलिए डिटेल में जानते हैं और इन ऑफर और इसके बेनिफिट्स के बारे में....

2399 रुपये के प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा

BSNL extra data offer

बीएसएनएल अपने 2399 रुपये के प्रीपेड प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ऑफर के तहत, इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2.5GB डेटा (यानी कुल 912GB) मिल रहा है। बता दें कि मूल रूप से यह प्लान डेली 2GB डेटा (यानी कुल 730GB) के साथ आता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। ध्यान रहे कि डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान के रोज का खर्च 6.57 रुपये आएगा। यह ऑफर 31 मार्च, 2026 तक वैलिड है।

485 रुपये के प्लान पर भी एक्स्ट्रा डेटा

BSNL extra data offerBSNL extra data offer

बीएसएनएल अपने 485 रुपये के प्रीपेड प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है। यह प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ऑफर के तहत, इस प्लान में अब ग्राहकों को डेली 2.5GB डेटा (यानी कुल 180GB) मिल रहा है। बता दें कि मूल रूप से यह प्लान डेली 2GB डेटा यानी (कुल 144GB) के साथ आता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। ध्यान रहे कि डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 6.73 रुपये आएगा। यह ऑफर भी 31 मार्च, 2026 तक ही वैलिड है, यानी अब बस कुछ दिनों में यह ऑफर समाप्त होने वाला है।

997 रुपये के प्लान पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी

BSNL extra validity offer

बीएसएनएल अपने 997 रुपये के प्लान पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। ऑफर के तहत, कंपनी इस प्लान में ग्राहकों को 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल रही है। बता दें कि मूल रूप से बीएसएनएल का 997 रुपये का प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी एक्स्ट्रा वैलिडिटी के बाद यह प्लान पूरे 164 दिनों तक चलेगा। एक्स्ट्रा वैलिडिटी के बाद अब यह प्लान न केवल ज्यादा चलेगा बल्कि इसमें ज्यादा डेटा भी मिलेगा। चूंकि अब यह प्लान 14 दिन ज्यादा चलेगा, तो डेली 2GB के हिसाब से इसमें कुल 28GB ज्यादा डेटा भी मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 एसएमएस भी शामिल है। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। 997 रुपये कीमत और 164 दिन वैलिडिटी क हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 6 रुपये के लगभग आएगा। यह एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर भी 31 मार्च तक उपलब्ध है।

(नोट- ग्राहक इस प्लान के बारे में कंपनी की वेबसाइट, नजदीकी ऑफिस या बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए जानकारी ले सकते हैं।)

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।